कलह के बाद घर में मृत मिला अधेड़, हत्या का शक

मंगलवार सुबह पूर्व बर्दवान के मेमारी थाना क्षेत्र के कदमपुकुर गांव के नहरबांध के पास एक घर में अधेड़ का शव पाये जाने से सनसनी फैल गयी. मृतक का नाम खोकन बाग(55) बताया गया है.

बर्दवान/पानागढ़.

मंगलवार सुबह पूर्व बर्दवान के मेमारी थाना क्षेत्र के कदमपुकुर गांव के नहरबांध के पास एक घर में अधेड़ का शव पाये जाने से सनसनी फैल गयी. मृतक का नाम खोकन बाग(55) बताया गया है. इससे पहले स्थानीय लोगों से सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया.

घटना के बाद उसकी पत्नी नदारद है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार रात घर में पारिवारिक कलह हुई थी. पति-पत्नी में खूब कहासुनी हुई थी. हो सकता है कि पति की हत्या करने या कराने के बाद पत्नी घर को बाहर से बंद कर फरार हो गयी. संदेह होने पर पड़ोसियों ने मेमारी थाने की पुलिस को सूचना दी. फिर पुलिस वहां पहुंची, तो गेट तोड़ कर अंदर जाने पर खोकन बाग का शव फर्श पर पड़ा मिला.

स्थानीय लोगों को लगता है कि पति का गला घोंटने के बाद पत्नी फरार हो गयी. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि खोकन को शराब पीने की लत थी. कल रात भी वह शराब के नशे में धुत होकर घर आया था. देर रात तक पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था. मंगलवार सुबह घर का ताला तोड़ कर अंदर से खोकन का शव निकाला गया. घटना की जांच में पुलिस लग गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >