महिला का अश्लील फोटो वायरल करने वाला गिरफ्तार

एक जून को पीड़िता ने सिलीगुड़ी महिला थाने में दर्ज करायी थी शिकायत

दुर्गापुर. महिला के साथ प्रेम संबंध स्थापित कर उसका आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में सिलीगुड़ी महिला थाने की पुलिस में दुर्गापुर से बाप्पा दास नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. बुधवार को आरोपी को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश कर दो दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस सिलीगुड़ी रवाना हो गयी. आरोपी बप्पा दास दुर्गापुर के 38 नंबर वार्ड के रतुरिया ग्राम का रहने वाला है. पुलिस सूत्रों ने बताया की बप्पा सिलीगुड़ी में नौकरी करता था. जहां उसका संपर्क एक स्थानीय महिला के साथ हुआ. महिला और उसके बीच प्रेम संबंध हो गया था. काफी वर्ष रहने के बाद बप्पा दास अपने घर दुर्गापुर वापस आ गया था. सूत्रों ने बताया कि बप्पा का दुर्गापुर आने के बाद उक्त महिला के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. उसके बाद महिला को पता चला कि बप्पा ने उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड पर उसे वायरल कर दिया है. इसकी जानकारी मिलते ही पीड़िता ने सिलिगुड़ी महिला थाने में बप्पा दास के खिलाफ एक जून को शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के आधार पर सिलीगुड़ी की पुलिस दुर्गापुर पहुंची एवं स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी को उसके निवास स्थान रतुरिया ग्राम से गिरफ्तार कर लिया. इस बारे में पुलिस ने बताया कि आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >