Video : मैं हिंदू हूं, मैं मुसलमान हूं, ईद की नमाज के दौरान ममता बनर्जी ने कहा

Video : कोलकाता में ईद की नमाज के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में दंगे भड़काने के लिए उकसाने की कोशिश की जा रही हैं. इस प्रकार के जाल में न फंसें. पश्चिम बंगाल सरकार अल्पसंख्यकों के साथ खड़ी है.

Video : ममता बनर्जी ने कोलकाता के ‘रेड रोड’ पर ईद की नमाज के दौरान बीजेपी पर निशाना साधा. बनर्जी ने सोमवार को लोगों से आग्रह किया कि वे ऐसे उकसावे में आएं जिससे सांप्रदायिक दंगे भड़क सकते हैं. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनकी सरकार राज्य के लोगों के साथ खड़ी रहेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि राज्य में कोई भी तनाव पैदा न कर सके.

दंगे भड़काने के लिए उकसाने की हो रही कोशिश : ममता बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने ईद की नमाज के कार्यक्रम को ��ंबोधित करते हुए कहा, ‘‘दंगे भड़काने के लिए उकसाने की कोशिश की जा रही है, कृपया इस प्रकार के जाल में न फंसें. पश्चिम बंगाल सरकार अल्पसंख्यकों के साथ हमेशा खड़ी है. राज्य में कोई भी तनाव पैदा नहीं कर सकता.’’

ममता बनर्जी ने साधा बीजेपी पर निशाना

ममता बनर्जी ने बीजेपी पर भी निशाना साधते हुए कहा, ‘‘अगर उन्हें (बीजेपी को) अल्पसंख्यकों से समस्या है तो क्या वे देश का संविधान बदल देंगे?’’ उन्होंने बीजेपी की ‘‘विभाजनकारी राजनीति’’ के प्रति अपना विरोध दोहराते हुए कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करने में विश्वास रखती हैं. मुख्यमंत्री ने ‘‘बीजेपी की विभाजनकारी राजनीति’’ को ऐसी ‘‘जुमला राजनीति’’ कहा जिसका उद्देश्य लोगों को विभाजित करना है.

यह भी पढ़ें : Video: नक्सलियों की साजिश झारखंड में फिर नाकाम, पांच-पांच किलो के दो IED बम बरामद

मुझसे पूछा गया कि क्या मैं हिंदू हूं : ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा, “मुझसे पूछा गया कि क्या मैं हिंदू हूं. मैंने कहा, मैं हिंदू हूं, मैं मुसलमान हूं, मैं सिख हूं, मैं भारतीय हूं. आप क्या कर सकते हैं? वे बांटकर राज करना चाहते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >