अवैध कॉल सेंटर खोल विदेशी नागरिकों को ठगने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार

दो कॉल सेंटरों से कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया था

कोलकाता. लालबाजार के एआरएस की टीम ने हाल ही में कसबा और कराया इलाके से दो कॉल सेंटरों से कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया था. उनसे पूछताछ के बाद मोहम्मद तारिक उर्फ विक्की को तिलजला इलाके से गिरफ्तार किया है. वह विदेश से विदेशियों को ठगे गये रुपये को अन्य माध्यम से कोलकाता में लाने का काम करता था. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले लालबाजार की टीम ने शहर में दो अवैध कॉल सेंटरों में छापेमारी की थी. वहां से 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इनसे पूछताछ में पुलिस को मोहम्मद तारिक उर्फ विक्की के नाम पता चला था. आरोपी को रविवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर उसे छह अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >