मरम्मत कार्य के लिए लेकटाउन बेली ब्रिज रहेगा 10 दिनों तक बंद

गत शुक्रवार रात 11 बजे से इसे बंद कर दिया गया

कोलकाता. लेकटाउन बेली ब्रिज को मरम्मत कार्य के लिए फिलहाल 10 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है. इस ब्रिज का उपयोग वीआइपी रोड से सॉल्टलेक प्रवेश करने के लिए किया जाता है. गत शुक्रवार रात 11 बजे से इसे बंद कर दिया गया. ब्रिज के निचले डेक को बदलने और साथ ही संपर्क मार्गों को नया रूप देने के बाद इस ब्रिज को फिर से खोल दिया जायेगा. इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया गया है. सभी वाहनों को उल्टाडांगा से सॉल्टलेक में प्रवेश करने के लिए केष्टोपुर ब्रिज या स्लिप ब्रिज का उपयोग करने के लिए कहा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >