नदी में डूबने से गयी युवक की जान

मृतक की पहचान नीतेश साव (20) के रूप में हुई है.

कोलकाता. नदी में नहाने के दौरान डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार सुबह सात बजे नॉर्थ पोर्ट थाना क्षेत्र स्थित छातू बाबू घाट पर हुई. मृतक की पहचान नीतेश साव (20) के रूप में हुई है. वह हावड़ा के सालकिया स्थित नंदी बागान बाई लेन का निवासी था. खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

जानकारी के अनुसार, नहाते समय संतुलन बिगड़ने से युवक गहरे पानी की चपेट आकर डूब गया. इसकी खबर रिवर ट्रैफिक पुलिस को दी गयी. डीएमजी टीम, गोताखोर की मदद से युवक को पानी में तलाशना शुरू किये. काफी ढूंढने पर उसे अचेतावस्था में बाहर निकाला गया. इसके बाद उसे कलकत्ता मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत करार दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >