जयनगर : बच्ची से दुष्कर्म व हत्या के मामले में अरेस्ट युवक दोषी करार, सजा का एलान आज

दक्षिण 24 परगना के जयनगर थाना क्षेत्र में नौ साल की एक बच्ची से दुष्कर्म व हत्या के मामले में गिरफ्तार युवक को बारुईपुर अदालत ने दोषी करार दिया है.

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के जयनगर थाना क्षेत्र में नौ साल की एक बच्ची से दुष्कर्म व हत्या के मामले में गिरफ्तार युवक को बारुईपुर अदालत ने दोषी करार दिया है. घटना के 62 दिनों के अंतराल में गिरफ्तार शख्स मोस्तकिन सरदार उर्फ मुस्तकीम को दोषी करार दिया गया है. शुक्रवार को उसकी सजा की घोषणा की जायेगी. गौरतलब है कि चार अक्तूबर को कुलतली की रहने वाली उक्त बच्ची ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी और संदिग्ध हालात में लापता हो गयी थी. वारदात वाले रोज ही देर रात को उसका शव बरामद किया गया था. अगले ही दिन यानी पांच अक्तूबर को घटना को केंद्र कर महिषमारी इलाका जैसे रणक्षेत्र में तब्दील हो गया था. आक्रोशित भीड़ ने पुलिस को घेर कर प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि पुलिस फांड़ी (कैंप) में तोड़फोड़ व वहां आग लगा दी थी. उसी दिन मोस्तकिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. उसके खिलाफ अपहरण, हत्या समेत भारतीय न्याय संहिता की अलग-अलग धाराओं के तहत मामले दर्ज किये गये. घटना की जांच के लिए सात अक्तूबर को पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन किया. मामले को लेकर 30 अक्तूबर को पुलिस ने अदालत में मोस्तकिन के खिलाफ चार्जशीट पेश की. गुरुवार को बारुईपुर अदालत (पॉक्सो) ने मोस्तकीन को दोषी करार दिया. अदालत में कुल 66 गवाहों में से 32 के बयान रिकॉर्ड किये गये थे. सरकारी वकील का कहना है कि मामले में डिजिटल तथ्यों व सबूतों ने गिरफ्तार युवक के दोष को साबित करने में अहम भूमिका निभायी. मृतका के पिता ने दोषी को फांसी की सजा देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >