भाटपाड़ा. भाटपाड़ा थाना अंतर्गत कांकीनाड़ा स्थित गंगा घाट पर नहाने गया एक युवक रविवार को डूब गया. उसका नाम विश्व प्रताप दास (19) है. समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका है. वह भाटपाड़ा के 14 नंबर वार्ड का निवासी है. सूचना पाकर मौके पर भाटपाड़ा थाने की पुलिस और डीएमजी की टीम पहुंची और लापता युवक की तलाश शुरू की. विश्व प्रताप के परिजनों का कहना है कि वह उच्च माध्यमिक पास करने के बाद से ही सेना में जाने के लिए तैयारी कर रहा है. रोजाना सुबह दौड़ का अभ्यास कर घर लौटता था. रोजाना की तरह ही रविवार को भी घर से निकला था. परिजनों ने काफी देर बाद भी नहीं लौटने पर फोन किया, तो पता चला कि दोस्तों के साथ कांकीनाड़ा गंगा घाट पर नहा रहा है. थोड़ी देर बाद जब घरवाले पहुंचे तो देखा कि विश्वप्रताप लापता है. उसके कपड़े घाट पर पड़े थे. पता चला कि वह नहाते समय डूब गया. पुलिस और डीएमजी की टीम उसे तलाश रही थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
