सरेआम धारदार हथियार से युवक पर हमला कर भागे बदमाश

उत्तर कोलकाता के जोड़ाबागान थानाक्षेत्र स्थित नूतन बाजार में सरेआम एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर बदमाश फरार हो गये.

पुराने विवाद को लेकर हमला करने की आशंका

संवाददाता, कोलकाता

उत्तर कोलकाता के जोड़ाबागान थानाक्षेत्र स्थित नूतन बाजार में सरेआम एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर बदमाश फरार हो गये. घटना मुर्गीपट्टी इलाके में रविवार शाम करीब 7.30 बजे की है. हमले में जख्मी युवक का नाम अमित सोनकर उर्फ खरगोश बताया गया है. उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बतायी है. खबर पाकर जोड़ाबागान थाने की पुलिस वहां पहुंची और आसपास के लोगों से बातचीत कर मामले की जांच में जुट गयी. अमित पर हमला करनेवाले युवक का नाम उत्तम सोनकर बताया गया है. घटना के बाद से वह और उसके कुछ साथी फरार हैं. क्या है मामला: पुलिस को इलाके के लोगों ने बताया कि रविवार शाम को अमित जब नूतन बाजार इलाके में एक दुकान के पास अपनी बाइक के साथ खड़ा था, तभी उत्तम सोनकर अपने साथियों के साथ अचानक वहां आ धमका. उसके हाथों में धारदार चापड़ था. वह बिना कुछ कहे, अमित पर ताबड़तोड़ हमले करने लगा. हमले में अमित लहूलुहान होकर वहीं गिर गया. इधर, सरेआम एक युवक पर हमला होते देख जबतक आसपास के लोग वहां मदद के लिए पहुंचते, तब तक उत्तम अपने साथियों के साथ वहां से भाग निकला. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत है. पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >