आज से उमसभरी गर्मी से मिल सकती है राहत

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में मध्यम से तेज आंधी-तूफान आने की आशंका है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में जारी भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.

मौसम विभाग ने जतायी राज्य में आंधी-तूफान की आशंका

संवाददाता, कोलकाता

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में मध्यम से तेज आंधी-तूफान आने की आशंका है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में जारी भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. विभाग ने कहा कि आंधी-तूफान के कारण शनिवार से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

आज दोपहर से बदल सकता है हवा का रुख

आइएमडी के अनुसार, शनिवार तक पश्चिमी-उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएं चलती रहेंगी. विभाग ने कहा कि शनिवार दोपहर से हवा का रुख बदलने की अनुमान है और हवा की अनुकूल स्थिति व बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण कुछ जिलों में मध्यम से लेकर तीव्र तूफान आने का अनुमान है. आइएमडी ने कहा कि दक्षिण बंगाल और मालदा जिले में शनिवार तक दिन का तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है, जिसके बाद कई स्थानों पर आंधी-तूफान आने के कारण तापमान में गिरावट होने का अनुमान है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >