हल्दिया ः महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत, पति गिरफ्तार

पश्चिम मेदिनीपुर के हल्दिया उपमहकमा के दुर्गाचक थाना क्षेत्र के हरिपुर इलाके में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है.

अदालत ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

हल्दिया. पश्चिम मेदिनीपुर के हल्दिया उपमहकमा के दुर्गाचक थाना क्षेत्र के हरिपुर इलाके में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है. मृतका की पहचान मधुश्री माइति गुच्छाइत (25) के रूप में की गयी है. परिजनों के अनुसार, दहेज की मांग को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहे कलह से परेशान होकर मधुश्री ने 29 अक्तूबर की सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया था. उसे गंभीर हालत में तमलुक के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी.

मृतका की मां बेला माइति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उनकी बेटी को उसके पति दीपंकर गुच्छाइत (30) ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया. उन्होंने कहा, “मेरे दामाद ने मेरी बेटी पर लगातार अत्याचार किया. रोजाना मारपीट और मानसिक उत्पीड़न झेलते हुए वह टूट चुकी थी.आखिरकार उसने मजबूर होकर जहर खा लिया.” जानकारी के अनुसार, आरोपी दीपंकर हल्दिया इंडस्ट्रियल एरिया की एक निजी कंपनी में अस्थायी कर्मचारी है. उसकी शादी वर्ष 2019 में स्थानीय चैतन्यपुर गांव की रहने वाली मधुश्री से सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी. दंपती का चार वर्षीय एक बच्चा भी है. परिवार का कहना है कि शादी के समय लाखों रुपये खर्च कर सोने के गहने, फर्नीचर और घरेलू सामान दिये गये थे, लेकिन दीपंकर लगातार और दहेज की मांग करता था. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया और मंगलवार को हल्दिया सब-डिविजनल कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >