महिला पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी फरार

कमरहट्टी नगरपालिका के वार्ड-29 के टेक्समाको इलाके में एक महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया.

बैरकपुर. कमरहट्टी नगरपालिका के वार्ड-29 के टेक्समाको इलाके में एक महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया. घायल महिला को सागर दत्ता मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. मामले में दो लोगों के खिलाफ बेलघरिया थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है. जानकारी के अनुसार, पियाली मंडल नामक महिला टेक्समाको इलाके में रहनेवाली अपनी दीदी के घर आयी थी. आरोप है कि पड़ोस में रहनेवाले राजा मंडल और राजू बाल्मीकि अचानक उन्हें गालियां देने लगे. विरोध करने पर पियाली के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. पीड़ित परिजनों का दावा है कि यह पहली बार नहीं है. उन पर पहले भी कई बार हमले की कोशिश की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >