पीएम मोदी के बाद अब शुभेंदु अधिकारी की कैबिनेट में कूचबिहार के दबंग नेता नीशीथ प्रमाणिक

Who is Nisith Pramanik: उत्तर बंगाल के दबंग नेता नीशीथ प्रमाणिक ने बंगाल सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है. राजवंशी समुदाय के बड़े चेहरे और पूर्व केंद्रीय मंत्री नीशीथ को शुभेंदु कैबिनेट में शामिल कर भाजपा ने बड़ा दांव खेला है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

Who is Nisith Pramanik: पश्चिम बंगाल की नयी भाजपा सरकार में उत्तर बंगाल का दबदबा साफ दिखाई दे रहा है. कूचबिहार के स्ट्रांग मैन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर युवा नेता नीशीथ प्रमाणिक ने शनिवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मंत्री पद की शपथ ली.

टीएमसी के युवा विंग के कद्दावर चेहरा थे नीशीथ

शुभेंदु अधिकारी की शुरुआती कैबिनेट में नीशीथ का शामिल होना महज एक नियुक्ति नहीं, बल्कि उत्तर बंगाल की राजनीति में भाजपा की पकड़ को और मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है. नीशीथ प्रमाणिक, जो कभी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के युवा विंग के कद्दावर चेहरा हुआ करते थे, आज भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार के प्रमुख स्तंभ बन चुके हैं.

कूचबिहार से कोलकाता तक का सफर

नीशीथ प्रमाणिक ने वर्ष 2018 के पंचायत चुनाव के दौरान टीएमसी से मतभेदों के बाद भाजपा का दामन थामा. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. वे कूचबिहार से सांसद रहे और केंद्र में पीएम मोदी की कैबिनेट में गृह राज्यमंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली. अब बंगाल की भाजपा सरकार कैबिनेट में उनकी एंट्री उत्तर बंगाल के विकास के लिए एक बड़ा संकेत है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में भाजपा राज, ब्रिगेड में शुभेंदु अधिकारी की शपथ के गवाह बने पीएम मोदी और एनडीए शासित राज्यों के सीएम

राजवंशी और युवाओं के बीच है क्रेज

शुभेंदु अधिकारी ने नीशीथ को अपनी टीम में क्यों चुना, इसके पीछे कई ठोस कारण हैं. उत्तर बंगाल में राजवंशी समुदाय की आबादी निर्णायक भूमिका में है. नीशीथ इस समुदाय के निर्विवाद नेता बनकर उभरे हैं. उनकी छवि एक आक्रामक और जुझारू नेता की है, जो युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं. बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में उनको महारत हासिल है. कूचबिहार और आसपास के जिलों में भाजपा के सांगठनिक ढांचे को खड़ा करने में नीशीथ की अहम भूमिका रही है, जिसका नतीजा पार्टी को 2026 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के रूप में मिला है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Who is Nisith Pramanik: उत्तर बंगाल को मिला हक

नीशीथ प्रमाणिक को मंत्री बनाकर भाजपा ने यह संदेश दिया है कि नयी सरकार में उत्तर बंगाल की अनदेखी नहीं होगी. जानकारों का मानना है कि नीशीथ को कोई बड़ा विभाग मिल सकता है, जिससे वे क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और सीमा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर केंद्र के साथ मिलकर काम कर सकें. शपथ ग्रहण समारोह के बाद निशीथ के समर्थकों ने कूचबिहार में जमकर जश्न मनाया.

इसे भी पढ़ें

पनता भात और हिल्सा के शौकीन हैं बंगाल के नये मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, मां ने खोले नंदीग्राम के लाल के राज

कौन हैं नंदीग्राम के ‘जायंट किलर’ शुभेंदु अधिकारी, जिन्होंने ममता बनर्जी को 2 बार हराया और ढाह दिया टीएमसी का अभेद्य किला

बंगाल की राजनीति के ‘गेमचेंजर’ हैं शुभेंदु अधिकारी? नंदीग्राम के नायक से ममता बनर्जी को ललकारने तक, जानें 5 अनकहे सच

शुभेंदु अधिकारी ने कैसे ममता बनर्जी को हराकर पूरे बंगाल को कर दिया भगवामय, पढ़ें जायंट किलर के उदय की पूरी कहानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >