पश्चिम बंगाल मौसम अपडेट : बारिश के बीच होगी रथ यात्रा, आठ जिलों में अलर्ट जारी

कोलकाता में रथ यात्रा के दौरान भारी बारिश की आशंका है. मौसम विभाग ने दक्षिण बंगाल के आठ जिलों में अलर्ट जारी किया है. जानें कब तक रहेगा बारिश का सिलसिला.

कोलकाता : गुरुवार को होने जा रही रथ यात्रा के दौरान दक्षिण बंगाल में भारी वर्षा की आशंका जतायी गयी है. मौसम विभाग की माने तो एक निम्न दबाव क्षेत्र के समाप्त होते ही दूसरा निम्न दबाव क्षेत्र बन गया. इस नए निम्न दबाव क्षेत्र के कारण बंगाल भर में वर्षा होगी. इसके चलते दक्षिण बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. रथ यात्रा के दौरान भारी बारिश होने की भी पूरी संभावना है, लेकिन आसमान साफ ​​रहने की भी काफी संभावना है.

अगले शनिवार तक राहत की उम्मीद नहीं

दूसरा निम्न दबाव क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में बन गया है. यह निम्न दबाव क्षेत्र बंगाल-ओडिशा तट पर केंद्रित है. ओडिशा के रास्ते निम्न दबाव का क्षेत्र धरती में प्रवेश करेगा. निम्न दबाव वाली बारिश से खेती में मदद तो मिली है, लेकिन निचले इलाकों में जलभराव का खतरा बना हुआ है. बुधवार सुबह से ही इन इलाकों में भारी बारिश भी हो रही है. निम्न दबाव के कारण मछुआरों को 19 जुलाई तक समुद्र में जाने से प्रतिबंधित कर दिया गया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दक्षिण बंगाल में अगले शनिवार से बारिश धीरे-धीरे कम हो जाएगी.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दक्षिण बंगाल के आठ जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने गुरुवार को, रथ यात्रा के दिन, कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के आठ जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. तीन जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. तटीय इलाकों के लिए चेतावनी जारी की गई है, क्योंकि 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. दक्षिण बंगाल में बारिश कम होने के साथ ही, उत्तर बंगाल में रविवार से बारिश फिर से बढ़ने की संभावना है. उत्तर बंगाल के 5 जिलों में रविवार से सोमवार तक भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Also Read: 96 घंटे की ड्यूटी पर 24 घंटे में ही पलट गये बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री, कहा- डॉक्टरों को आदेश नहीं, सिर्फ अनुरोध था


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >