ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन बनेगा पश्चिम बंगाल बनेगा, तैयार हो रहा पर्यटन विकास का रोडमैप

West Bengal Tourism : पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने विभागीय अधिकारियों व उद्योग प्रतिनिधियों के साथ बैठक की है. बैठक में 90 दिवसीय कार्ययोजना और एक वर्षीय पर्यटन विकास रोडमैप तैयार किया जायेगा.

कोलकाता से अमर शक्ति प्रसाद की रिपोर्ट

West Bengal Tourism : राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने क्षेत्र के हितधारकों के साथ परामर्श प्रक्रिया शुरू की है. इसके तहत 90 दिवसीय कार्ययोजना और एक वर्षीय पर्यटन विकास रोडमैप तैयार किया जायेगा. विभाग व विभिन्न पर्यटन संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ हुई पहली बैठक में पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य बंगाल को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाना है.

अगले तीन वर्षों में तीन गुना होगी पर्यटकों की संख्या

पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने कहा कि सरकार उद्योग जगत के साथ मिलकर ऐसी व्यावहारिक रणनीतियां तैयार करेगी, जो पर्यटन क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप हों. मंत्री ने बताया कि नयी भाजपा सरकार ने अगले तीन वर्षों में राज्य में पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि का लक्ष्य तय किया है. उन्होंने कहा कि अगले तीन साल में पर्यटकों की संख्या तीन गुना तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है.

दुर्गापूजा को मिलेगा वैश्विक प्रचार

शंकर घोष ने कहा कि देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए दुर्गापूजा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करने की नयी पहल की जायेगी. हालांकि, दुर्गापूजा कार्निवल के आयोजन पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट बैठक में लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि कला, संस्कृति, विरासत और सामुदायिक सहभागिता का प्रतीक है. इसे वैश्विक मंच पर प्रस्तुत कर पश्चिम बंगाल में पर्यटन (West Bengal Tourism) को नयी ऊंचाई दी जायेगी.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विशेष प्रकोष्ठ होगा गठित

पर्यटन मंत्री ने बताया कि पर्यटन विकास के लिए विभाग में एक विशेष प्रकोष्ठ बनाया जा रहा है. साथ ही दुर्गापूजा को राज्य के विभिन्न पर्यटन सर्किटों से जोड़ने की योजना है, ताकि आगंतुक बंगाल के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों का भी भ्रमण कर सकें.

Also Read: कोलकाता में पुनर्जीवित होगी ट्राम सर्विस, ऑस्ट्रेलिया से आयेंगे नये आधुनिक डिब्बे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >