पश्चिम बंगाल के चीफ मिनिस्टर शुभेंदु अधिकारी.

Video: शिक्षक दिवस पर शुभेंदु अधिकारी का ऐलान- ‘पीएम श्री’ की तरह बंगाल के प्रत्येक जिले में खुलेंगे 2 ‘सीएम श्री’ स्कूल

पश्चिम बंगाल में शिक्षा और खेल को बढ़ावा देने के लिए 'सीएम श्री' स्कूल खोले जायेंगे. सीएम शुभेंदु अधिकारी ने शिक्षक दिवस पर इस योजना की घोषणा की. आधुनिक तकनीक से लैस ये स्कूल प्रत्येक जिले में स्थापित होंगे.

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य के प्रत्येक जिले में दो ‘सीएम श्री’ स्कूल खोले जायेंगे. शुभेंदु अधिकारी ने शिक्षक दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह घोषणा की. उन्होंने कहा कि केंद्र की ‘पीएम श्री’ योजना की तर्ज पर ‘सीएम श्री’ स्कूलों की स्थापना होगी. इन विद्यालयों में आधुनिक प्रौद्योगिकी उपलब्ध होंगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के उत्तरी और पश्चिमी जिलों में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने की भी उनकी सकार की योजना है. मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा संचालित किये जा रहे विद्यालयों में शिक्षा का स्तर बेहतर करने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में पश्चिम बंगाल के छात्र दूसरे राज्यों के छात्रों की तुलना में काफी पीछे रह गये हैं.

उन्होंने कहा- शिक्षा के बुनियादी ढांचे के मामले में हमें शीर्ष 6 राज्यों में शामिल होना होगा. शुभेंदु अधिकारी ने शिक्षकों से अपील की वे छात्रों को उनकी पढ़ाई-लिखाई में फिर से मजबूत स्थिति में लाने और उत्कृष्टता के उच्च स्तर तक पहुंचने में मदद करने की जिम्मेदारी उठाएं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >