पश्चिम बंगाल में एसआईआर हियरिंग पूरी, 28 फरवरी को पब्लिश होगी वोटर लिस्ट

West Bengal SIR Hearing: पश्चिम बंगाल में राजनीतिक विवादों के बीच फाइनल वोटर लिस्ट तैयार होने से पहले स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) की हियरिंग पूरी हो गयी. 21 फरवरी तक दस्तावेजों की जांच होगी और 28 फरवरी को फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दिया जायेगा.

West Bengal SIR Hearing: पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दौरान सामने आयी ‘तार्किक विसंगतियों’ यानी लॉजिकल डिस्क्रिपेंसीज को दूर करने के लिए की जा रही सुनवाई शनिवार को पूरी हो गयी. निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.

27 दिसंबर को शुरू हुई थी एसआईआर हियरिंग

अधिकारी ने बताया कि 28 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा. अधिकारी ने बताया कि नामों की वर्तनी में हुई गलती और विसंगतियों से संबंधित सुनवाई 27 दिसंबर को शुरू हुई और पूरे राज्य में स्कूलों, क्लब हाउस और प्रशासनिक भवनों में स्थापित शिविरों में हुई.

21 फरवरी तक होगी दस्तावेजों की जांच

उन्होंने बताया कि निर्वाचन अधिकारी अब 21 फरवरी तक दस्तावेजों की जांच करेंगे. अंतिम मतदाता सूची 28 फरवरी को प्रकाशित की जानी है. अधिकारी ने बताया कि सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओ) के पास लंबित कोई भी दस्तावेज सोमवार तक अपलोड किये जाने चाहिए.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

58 लाख लोगों का नाम लिस्ट से हटाया गया

एसआईआर प्रक्रिया के दौरान करीब 58 लाख नाम (मृत/दोहराव/स्थानांतरित मतदाता) ऐसे पाये गये, जिन्हें सूची से हटाना उचित समझा गया. दिसंबर में प्रकाशित ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर रखा गया. अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की अंतिम तिथि 14 फरवरी थी. इसे बाद में निर्वाचन आयोग ने बढ़ाकर 28 फरवरी कर दिया था.

बार-बार नोटिस के बाद भी सुनवाई में शामिल नहीं हुए लोग

चुनाव आयोग के अधिकारी ने हालांकि यह नहीं बताया कि कितने नाम अंतिम मतदाता सूची से भी बाहर होंगे. उन्होंने कहा कि इनमें से ज्यादातर लोग बार-बार नोटिस दिये जाने के बावजूद सुनवाई सत्र में उपस्थित नहीं हुए.

इसे भी पढ़ें

एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश में पश्चिम बंगाल सरकार की शिकायतों की हुई अनदेखी : चिदंबरम

SIR को डिस्टर्ब करने की अनुमति किसी को नहीं, ममता बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट

SIR West Bengal: मतदाता सूची में शामिल हो सकते हैं अनमैप्ड वोटर भी, जानें क्या है प्रक्रिया

बंगाल में SIR की डेडलाइन खत्म, सुनवाई के एक्सटेंशन को लेकर लोगों में भयंकर कन्फ्यूजन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >