Heavy Rain Alert : 25 सितंबर तक होगी भारी बारिश, बंगाल के इन जिलों में तेज हवाओं का अलर्ट

Heavy Rain Alert : पश्चिम बंगाल में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने 22 से 25 सितंबर के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई है. इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

Heavy Rain Alert : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र (लो प्रेशर) का असर पश्चिम बंगाल के मौसम पर पड़ सकता है. 22 से 25 सितंबर के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान बंगाल की खाड़ी में तेज हवाएं चल सकती हैं और समुद्र की स्थिति भी खराब रह सकती है. मौसम विभाग ने मछुआरों को 21 और 22 सितंबर को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है. साथ ही समुद्र में जाने वाले लोगों से सावधानी बरतने को कहा गया है.

पूर्व मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना में बारिश हो सकती है  ज्यादा तेज

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों पूर्व मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना में बारिश ज्यादा तेज हो सकती है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. दक्षिण बंगाल के बाकी जिलों में भी 25 सितंबर तक मौसम बदलता रहेगा. कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. लोगों को मौसम खराब होने पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.


ये भी पढ़ें: Heavy Rain Alert: 20 से 25 सितंबर कई राज्यों भारी बारिश,75 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD का अलर्ट

दार्जिलिंग, कलिम्पोंग के अलावा यहां होगी भारी बारिश

आईएमडी के मुताबिक, उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में 23 से 25 सितंबर के बीच भारी बारिश हो सकती है. वहीं, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा में भी इस दौरान मौसम खराब रहने की संभावना है. इन जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >