पश्चिम बंगाल में ट्रांसफर-पोस्टिंग, CID के ADG समेत 28 IPS का तबादला

WB IPS Reshuffle News: पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है. सीआईडी के एडीजी सुप्रतिम सरकार सहित 28 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. एनआर बाबू को सीआईडी का नया डीजी नियुक्त किया गया है.

West Bengal Police Transfer-Posting: पश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 28 अधिकारियों और पश्चिम बंगाल पुलिस सेवा (WBPS) के 5 अधिकारियों के तबादले कर दिये. राज्य के गृह विभाग से जारी आधिकारिक अधिसूचना के तहत यह फेरबदल किया गया है. अपराध जांच विभाग (CID) के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) सुप्रतिम सरकार सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के प्रभार बदल दिये गये हैं.

सुप्रतिम सरकार को बनाया ADG (टेलीकॉम)

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, सीआईडी (CID) के एडीजी सुप्रतिम सरकार का तबादला कर उन्हें एडीजी (दूरसंचार) बना दिया गया है. एनआर बाबू, जो सुधारात्मक सेवा (Corrective Services) के महानिदेशक थे, उन्हें सीआईडी का नया पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक (DG & IGP, CID) नियुक्त किया गया है.

चुनाव आयोग ने सुप्रतिम सरकार को पुलिस कमिश्नर के पद से हटा दिया था

वर्ष 2026 के अप्रैल महीने में संपन्न हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग (EC) ने सुप्रतिम सरकार को कोलकाता पुलिस आयुक्त (CP) के पद से स्थानांतरित कर दिया था.

ये भी पढ़ें: कोलकाता पुलिस ने कई थाना प्रभारी, अपर प्रभारी अधिकारियों का तबादला किया

बिधाननगर और उत्तर बंगाल में भी नये अफसरों की तैनाती

प्रशासनिक आदेश में बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट और उत्तर बंगाल के सुरक्षा तंत्र में भी बड़े बदलाव किये गये हैं. अमित कुमार राठौड़ को त्रिपुरारी अथर्व के स्थान पर बिधाननगर पुलिस आयुक्तालय (Bidhannagar Police Commissionerate) का प्रभार सौंपा गया है. उत्तर बंगाल के एडीजी (ADG North Bengal) के जयरामन को आर्थिक अपराध निदेशालय (Directorate of Economic Offences) का निदेशक नियुक्त किया गया है.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: 179 पुलिस अधिकारियों का तबादला, एसपी, आईजी और डीसी सभी बदले


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >