West Bengal News: कोलकाता में 2 गैंग की मारपीट के बीच हुई फायरिंग, युवक को लगी गोली

West Bengal News: कोलकाता में दो गिरोह के सदस्यों के बीच मारपीट के दौरान एक गिरोह की ओर से फायरिंग की गई, जिसमें एक युवक जख्मी हो गया.

West Bengal News|कोलकाता, विकास कुमार गुप्ता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दो गैंग के बीच हुए विवाद के दौरान एक गिरोह के सदस्य ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक युवक जख्मी हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कोलकाता के पार्क स्ट्रीट इलाके में हुई फायरिंग

घटना पार्क स्ट्रीट के किड स्ट्रीट और मिर्जा गालिब स्ट्रीट के संगम पर हुई. यहां दो अलग-अलग गिरोह के सदस्य आपस में उलझ गए. इसी दौरान एक गिरोह के सदस्यों ने फायरिंग कर दी. गोली वहां मौजूद एक युवक को लगी, जिससे वह घायल हो गया.

फायरिंग में जख्मी हुआ तालतला का एखलास बेग

फायरिंग में जख्मी हुए युवक का नाम एखलास बेग (29) बताया गया है. वह कोलकाता के ही तालतला इलाके का निवासी है. गोली लगने के बाद घायल हालत में उसे सीएमएमसी अस्पताल ले जाया गया. वहां उसका इलाज चल रहा है.

पार्क स्ट्रीट थाने की पुलिस ने दर्ज किया एखलास का बयान

खबर पाकर वहां पहुंची पार्क स्ट्रीट थाने की पुलिस को अपने बयान में एखलास ने बताया कि वह जब इलाके में शुक्रवार रात को अपने दोस्तों से मिलने आया था, उसी समय सोना नाम का एक युवक वहां अपने गिरोह के सदस्यों के साथ पहुंचा.

…और सोना ने जेब से रिवॉल्वर निकालकर कर दी फायरिंग

सोना और उसके साथियों ने उसे घेर कर पीटना शुरू कर दिया. इस बीच, सोना ने जेब से रिवॉल्वर निकाल कर फायरिंग कर दी. उसके रिवॉल्वर से निकली एक गोली उसे लग गई. इसके बाद उसे जख्मी हालत में छोड़कर सभी वहां से फरार हो गए.

युवक के बयान के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. इस घटना के बाद से इलाके के लोग काफी आतंकित हैं. इलाके में भारी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई है. बताया जा रहा है की पुरानी रंजिश के कारण फायरिंग की घटना हुई है.

इसे भी पढ़ें

Bengal Crime News : कसबा के इंदू पार्क में उलझे दो इलाके के लोग, बमबाजी व फायरिंग से दहला इलाका

दिल्ली के तिलकनगर में कार शोरूम में फायरिंग करने वाला कुख्यात अपराधी कोलकाता से अरेस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >