शुभेंदु अधिकारी सरकार के फैसले से उद्योग जगत बम-बम, कहा- बंगाल में बदलेगा औद्योगिक परिदृश्य

WB Land Aquisition Policy: पश्चिम बंगाल सरकार सीधे जमीन खरीदकर निवेशकों को सौंपेगी. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की इस घोषणा का उद्योग जगत और व्यापारिक संगठनों ने स्वागत किया है. उद्योगपतियों ने कहा है कि यह निवेश के लिए ऐतिहासिक कदम है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

WB Land Aquisition Policy: पश्चिम बंगाल में औद्योगिक विकास और निवेश को गति देने के लिए राज्य सरकार ने एक नीतिगत बदलाव किया है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सरकार की ओर से सीधे जमीन खरीदकर निवेशकों को उपलब्ध कराने की घोषणा का राज्य के प्रमुख कारोबारी संगठनों ने जोरदार स्वागत किया है. उद्योग जगत का मानना है कि इस कदम से राज्य में उद्योग लगाने की राह में आने वाली सबसे बड़ी अड़चन खत्म होगी.

ममता बनर्जी सरकार की नीतियों को शुभेंदु ने बदला

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की यह घोषणा पूर्ववर्ती ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस सरकार की नीतियों से पूरी तरह अलग है. सिंगूर और नंदीग्राम आंदोलनों की पृष्ठभूमि को देखते हुए पिछली सरकार ने निजी उद्योगों के लिए जमीन के जबरन अधिग्रहण या सीधी सरकारी भागीदारी पर रोक लगा रखी थी.

ये भी पढ़ें: डानकुनि में लक्स इंडस्ट्रीज ने 600 करोड़ का किया निवेश, शुभेंदु अधिकारी बोले- शुरू करेंगे सिंगल विंडो क्लियरेंस

उद्योग जगत के 3 प्रमुख संगठनों की प्रतिक्रियाएं

  1. कलकत्ता चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अनंत सहारिया ने कहा कि सरकार द्वारा सीधे जमीन खरीदकर मुहैया कराने की सुव्यवस्थित प्रक्रिया राज्य में नये और मौजूदा दोनों तरह के निवेशकों को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी. उन्होंने कहा कि इससे पश्चिम बंगाल के औद्योगिक विकास में तेजी आयेगी, जिससे भारी मात्रा में पूंजी निवेश होगा और रोजगार के ढेरों अवसर पैदा होंगे.
  2. मर्चेंट्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने कहा कि सरकार की यह पहल संभावित निवेशकों को अपनी औद्योगिक इकाइयों के लिए आसानी से और बिना किसी कानूनी अड़चन के जमीन हासिल करने में बड़ी मदद करेगी.
  3. भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष नरेश पचीसिया ने फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि इससे उद्योगपतियों और उद्यमियों का राज्य के प्रति भरोसा बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि बड़े औद्योगिक निवेश के लिए जमीन की उपलब्धता, उसका सही मूल्यांकन और त्वरित प्रशासनिक मंजूरी सबसे महत्वपूर्ण कारक होते हैं.

ये भी पढ़ें: चाय बागान श्रमिकों के लिए 313.30 करोड़ की योजना को मंजूरी, शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >