West Bengal : नदिया में हुआ बड़ा हादसा, 15 लोग घायल

West Bengal : पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना तेहट्टा में उस समय हुई जब बस करीमपुर से कृषनगर की ओर जा रही थी.

West Bengal : पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में मंगलवार सुबह एक बस के सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के कारण उसमें सवार करीब 15 लोग घायल हो गए है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना तेहट्टा में उस समय हुई जब बस करीमपुर से कृषनगर की ओर जा रही थी. उन्होंने बताया कि घायलों को ‘तेहट्टा सबडिविजन हॉस्पिटल’ में भर्ती कराया गया है.

कई लोगों की हालत बनी गंभीर

पुलिस अधिकारी ने बताया, कुछ लोगों की हालत बहुत गंभीर है और उन्हें शक्तिनगर जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है.उन्होंने बताया कि दुर्घटना की असल वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरु हो गयी है.उन्होंने बताया कि बस में संभावित तकनीकी खामी की जांच की जाएगी.

Also Read : Cyclone Dana in WB : इन राज्यों में ‘डाना’ चक्रवात मचा सकता है भारी तबाही, हाई अलर्ट जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >