बंगाल में भगवा लहर, 15 साल बाद ममता युग का अंत, दो तिहाई बहुमत से बनेगी बीजेपी की सरकार

West Bengal Election Results 2026: बंगाल चुनाव 2026 के नतीजों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है. 156 सीटों पर जीत के साथ भाजपा पहली बार पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने जा रही है. टीएमसी की सत्ता से विदाई. पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट.

West Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल की राजनीति में 4 मई (सोमवार) को एक नया इतिहास रचा गया. बंगाल चुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तमाम कयासों और सर्वेक्षणों को पीछे छोड़ते हुए प्रचंड बहुमत हासिल कर लिया. कांग्रेस, माकपा का 5 साल बाद बंगाल में खाता खुला.

भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी से हार गयीं ममता बनर्जी

ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा सीट पर शुभेंदु अधिकारी से हार गयीं. संदेशखाली की रेखा पात्रा ने हिंगलगंज और आरजी कर कांड की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ ने पानीहाटी विधानसभा सीट से चुनाव जीत लिया. शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों सीटों से जीते. स्टिंग ऑपरेशन में फंसे आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर रेजीनगर और नोदा सीट से जीत गये.

भाजपा ने जीत ली है 202 सीटें, 4 पर बनायी बढ़त

निर्वाचन आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने 202 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि 4 सीटों पर उसके उम्मीदवार अब भी बढ़त बनाये हुए हैं. इसके साथ ही बंगाल में करीब डेढ़ दशक से जारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के शासन का सूरज ढल गया है और भाजपा राज्य में पहली बार अपनी सरकार बनाने के लिए तैयार है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इन 4 सीटों पर भाजपा को मिल चुकी है बढ़त

विधानसभा का नामउम्मीदवार का नामबढ़त
अलीपुरदुआरपरितोष दास64078
बालीसंजय कुमार सिंह14854
जंगीपाड़ाप्रसेनजीत बाग862
कांथी उत्तरसुमिता सिन्हा18393
स्रोत : इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया

तृणमूल कांग्रेस के 291 में से 70 उम्मीदवार जीते, 11 आगे

उसके 291 में से 68 उम्मीदवार समाचार लिखे जाने तक जीत चुके हैं. 11 उम्मीदवारों ने बढ़त बना रखी है. जिन सीटों पर उम्मीदवारों ने बढ़त बना रखी है, उसकी लिस्ट इस प्रकार है.

विधानसभा का नामउम्मीदवार का नामबढ़त
हरिरामपुरविप्लव मित्रा1986
पलाशीपाड़ारुकबानुर रहमान7862
स्वरूपनगरबीना मंडल15886
राजारहाट न्यू टाउनतापस चटर्जी2074
बारुईपुर पूर्वविभाष सरदार25805
मगराहाट पश्चिममो शमीम अहमद मोल्ला58503
डायमंड हार्बरपन्नालाल हल्दर40204
बागनानअरुणाभ सेन11474
बर्धमान उत्तरनीशीथ कुमार मलिक12978
हांसनफयाजुल हक (काजल शेख)31143

टीएमसी के गढ़ों में सर्जिकल स्ट्राइक

पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 148 सीटों की जरूरत होती है. हालांकि, फालता सीट पर चुनाव रद्द होने के कारण 293 सीटों पर ही गिनती हुई, जिससे बहुमत का आंकड़ा 147 रह गया. भाजपा ने न केवल इस आंकड़े को छुआ, बल्कि उससे कहीं आगे निकल गयी.

पारंपरिक गढ़ों का पतन

भाजपा ने दक्षिण बंगाल और शहरी इलाकों समेत उन क्षेत्रों में भी सेंध लगायी है, जिन्हें तृणमूल कांग्रेस का ‘अभेद्य किला’ माना जाता था. इस चुनाव में भाजपा का जनाधार केवल उत्तर बंगाल या जंगलमहल तक सीमित नहीं रहा. ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शहरी मतदाताओं ने भी ‘परिवर्तन’ के पक्ष में भारी मतदान किया.

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी 15105 वोट से हारीं, शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के बाद भवानीपुर में भी दीदी को चटा दी धूल

बंगाल में ऐतिहासिक परिवर्तन, पहली बार भाजपा सरकार

बंगाल में यह पहली बार है, जब दक्षिणपंथी विचारधारा वाली भाजपा सत्ता की कमान संभालेगी. 34 साल के वामपंथी शासन और 15 साल के ममता बनर्जी के शासन के बाद, बंगाल की जनता ने एक नयी राजनीतिक दिशा चुनी है. भाजपा के लिए यह जीत इसलिए भी बड़ी है, क्योंकि पार्टी ने 2016 में महज 3 सीटों से अपनी यात्रा शुरू की थी और आज वह 207 सीटों के साथ सत्ता के शीर्ष पर है.

ममता बनर्जी की विदाई

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को इस बार कड़े सत्ता विरोधी लहर (Anti-incumbency) और भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करना पड़ा. इसका खामियाजा उसे अपनी सत्ता खोकर चुकाना पड़ा. उनकी पार्टी, जिसने 2021 में 215 सीटें जीती थीं, इस बार 80 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है. पार्टी ने 65 सीटें जीत लीं हैं और 15 सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? शुभेंदु अधिकारी का पलड़ा क्यों है सबसे भारी?

West Bengal Election Results 2026: सुरक्षा और जश्न का माहौल

परिणाम घोषित होने के साथ ही पूरे राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया. कोलकाता से लेकर सिलीगुड़ी तक ‘जय श्रीराम’ और ‘सोनार बांग्ला’ के नारों की गूंज है. हालांकि, चुनाव के बाद किसी भी तरह की हिंसा को रोकने के लिए चुनाव आयोग और प्रशासन ने मतगणना केंद्रों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि भाजपा किसे बंगाल के अगले मुख्यमंत्री के रूप में चुनती है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल की राजनीति के ‘गेमचेंजर’ हैं शुभेंदु अधिकारी? नंदीग्राम के नायक से ममता बनर्जी को ललकारने तक, जानें 5 अनकहे सच

फालता में पुनर्मतदान 21 मई को, काउंटिंग 24 मई को

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, जो 2021 में शून्य पर सिमट गयी थी, इस बार 1 सीट जीतने में कामयाब रही है. कांग्रेस पार्टी को भी 2 सीटों पर जीत मिली है. तृणमूल कांग्रेस छोड़कर आम जनता उन्नयन पार्टी बनाने वाले हुमायूं कबीर ने 2026 के बंगाल चुनाव में 2 सीटें जीतीं हैं. एक सीट ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट के खाते में गयी है. बंगाल में 23 और 29 नवंबर को 294 सीटों के लिए चुनाव कराये गये थे. फालता विधानसभा सीट के चुनाव को रद्द करके 21 मई को फिर से चुनाव कराने का ऐलान किया गया है. वहां 24 मई को मतगणना होगी.

बंगाल चुनाव 2026 में किस पार्टी को कितने वोट मिले

पार्टियों के नाममिले वोट (प्रतिशत में)कुल प्राप्त वोट
ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक0.28%176789
एआईएमआईएम0.09%56988
तृणमूल कांग्रेस40.80%25926939
भारतीय जनता पार्टी45.84%29130680
बहुजन समाज पार्टी0.18%116635
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी0.16%99223
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी4.45%2830534
भाकपा माले लिबरेशन0.07%46399
कांग्रेस2.97%1887529
आईयूएमएल0.01%4013
नोटा (NOTA)0.78%493249
आरएएसएलजेपी0.01%6906
आरएसपी0.10%64209
अन्य4.26%2704443
(रात 10:50 बजे तक के आंकड़े)

इसे भी पढ़ें

नंदीग्राम की जंग का पूरा हिसाब : एक-एक वोट के लिए ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी ने कितना बहाया पैसा?

शुभेंदु अधिकारी का ‘हिंदुत्व’ अवतार : श्रीखोल बजाकर संकीर्तन और 500 किमी का सफर, 35 साल तक नहीं देखी फिल्म

मतगणना से पहले बदला कालीघाट का थाना प्रभारी, 48 घंटे में दूसरा तबादला, चमेली की छुट्टी, बलाई को कमान

बंगाल चुनाव 2026: काउंटिंग से पहले भवानीपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, ममता बनर्जी ने खुद संभाला मोर्चा, पढ़ें बवाल की इनसाइड स्टोरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >