मानिकतला सीट पर विरासत की लड़ाई, ममता बनर्जी की 'शेरनी' उम्मीदवार श्रेया पांडे का क्या है हाल?

West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में मानिकतला सीट इस बार एकदम फिल्मी कहानी बन गया है. यहां मुकाबला सिर्फ वोट का नहीं, बल्कि “विरासत vs बगावत” का हो गया है. एक तरफ TMC की श्रेया पांडे हैं जो अपने पिता की राजनीतिक विरासत संभाल रही है. दूसरी तरफ BJP उम्मीदवार तपस रॉय हैं जो कभी उसी परिवार के बेहदस करीबी थे.

West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में मानिकतला सीट पर इस बार चुनाव किसी टीवी सीरियल से कम नहीं लग रहा. “चाचा vs भतीजी” वाली फील आ रही है. तपस रॉय कभी साधन पांडे के बेहद करीब थे, लेकिन अब वही बीजेपी के टिकट पर उनकी बेटी के खिलाफ खड़े हैं. इससे मुकाबला और ज्यादा इमोशनल हो गया है.

विरासत संभालने उतरी श्रेया पांडे

श्रेया पांडे पश्चिम बंगाल (West Bengal Election Result 2026) के कद्दावर नेता और ममता बनर्जी के बेहद करीबी रहे दिवंगत साधन पांडे की बेटी हैं. श्रेया पांडे इस चुनाव में सिर्फ एक उम्मीदवार नहीं, बल्कि अपने पिता की पहचान और काम को आगे बढ़ाने का चेहरा बनकर उतरी हैं. लोग उन्हें साधन बाबू की बेटी के रूप में भी जानते हैं. यही उनकी सबसे बड़ी ताकत भी है.

West Bengal Election Result 2026 Live Updates यहां चेक करें

श्रेया पांडे को टीएमसी में ममता बनर्जी की स्टार उम्मीदवार के तौर पर देखा जाता है. सीएम ममता बनर्जी खुद श्रेया पांडे के समर्थन में मैदान में उतरीं. कई रैलियों में दोनों साथ दिखीं. वहीं, श्रेया पांडे का ग्लैमरस अंदाज और नई पीढ़ी की अपील काफी चर्चा में रही.

ममता बनर्जी की शेरनी उम्मीदवार

श्रेया पांडे बहुत पहले से राजनीति में एक्टिव हैं. वो अपने पिता के साथ भी चुनाव प्रचार कर चुकी हैं. पिता के निधन के बाद वो अपनी मां के साथ नजर आईं. उनकी मां सुप्ति पांडे ने साल 2024 की उपचुनाव में जीत हासिल की थी. इस बार ममता बनर्जी ने यंग कैंडिडेट के तौर पर श्रेया पांडे को मैदान में उतारा है. लोग श्रेया पांडे को ममता बनर्जी की शेरनी उम्मीदवार भी कहते हैं.

West Bengal Election Result 2026 मानिकतला सीट पर अपडेट

मानिकतला सीट पर लड़ाई

मानिकतला विधानसभा सीट हमेशा से पश्चिम बंगाल में सत्ता का केंद्र रही है. ताजा रुझानों के मुताबिक 5 राउंड की गिनती के बाद तपस रॉय करीब 18256 वोट के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि श्रेया पांडे लगभग 14378 वोट पर पीछे हैं. यानी करीब 3878 वोट का अंतर बन चुका है.

तपस रॉय इस सीट की राजनीति को अंदर से जानते हैं. उन्होंने सालों तक टीएमसी में रहकर काम किया है. अब बीजेपी के साथ आकर वही पुराना अनुभव उनके लिए हथियार बन गया है.

यह भी पढ़ें: बंगाल में मतगणना से पहले बाजार में आ गयी ‘मोदीश्री’ और ‘जय बांग्ला’ मिठाई, क्या कड़वे चुनाव का अंत होगा मीठा?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >