West Bengal Election Result 2026: बुरवान सीट को लंबे समय से TMC का एक मजबूत गढ़ माना जाता था, लेकिन इस बार वोटिंग का मूड कुछ अलग ही निकला. जो सीट पहले एकतरफा मानी जाती थी, वहां मुकाबला अचानक पलट गया. टीएमसी के इस गढ़ में बीजेपी की जीत ने सभी को हैरान कर दिया है.
West Bengal Election Result 2026: 22300 वोट से जीती BJP
फाइनल नतीजों में सुखेन कुमार बागड़ी को करीब 91661 वोट मिले, जबकि प्रतिमा रजक लगभग 69361 वोट पर रुक गईं. करीब 22300 वोट का अंतर देखने को मिला है.कागज पर तो मुकाबला तीन तरफा दिख रहा था, जिसमें कांग्रेस के उम्मीदवार भी मैदान में थे लेकिन असली टक्कर आखिर तक दो ही पार्टियों के बीच सिमट गई.
इस सीट पर खास बात यह रही कि युवा वोटर्स और महिलाओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया. ये वही वर्ग है जो अक्सर आखिरी रिजल्ट को पलट देता है. इस बार भी ऐसा ही कुछ होता दिखा, जहां इन वोटर्स ने अपने हिसाब से फैसला किया.
West Bengal Election Result 2026 Live Updates यहां चेक करें.
मुर्शिदाबाद क्यों है TMC का गढ़?
मुर्शिदाबाद पहले कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों का मजबूत इलाका हुआ करता था, लेकिन पिछले कुछ सालों में ममता बनर्जी के नेतृत्व में TMC ने यहां अपनी पकड़ काफी मजबूत कर ली है. इसकी मुख्य वजह ये है कि मुर्शिदाबाद में मुस्लिम आबादी काफी ज्यादा.
प्रतिमा रजक (Protima Rajak) पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) का एक प्रमुख चेहरा रही हैं. बुरवान (Burwan) विधानसभा क्षेत्र एक अनुसूचित जाति (SC) आरक्षित सीट है. इस सीट पर जीतने वाले सुखेन कुमार बागड़ी को मुख्य रूप से एक जमीनी कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है.
2021 के विधानसभा चुनाव में बुरवान (SC) सीट से तृणमूल कांग्रेस (AITC) के जीबन कृष्ण साहा ने जीत हासिल की थी. सुखेन कुमार बागड़ी उस समय भाजपा के मुख्य उम्मीदवार के रूप में इस सीट पर नहीं थे. इस साल भाजपा ने सुखेन कुमार बागड़ी को अपना चेहरा बनाया है.
यह भी पढ़ें: बंगाल में मतगणना से पहले बाजार में आ गयी ‘मोदीश्री’ और ‘जय बांग्ला’ मिठाई, क्या कड़वे चुनाव का अंत होगा मीठा?
