बंगाल चुनाव के उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट तैयार, 2926 सूरमाओं के बीच होगी जंग

West Bengal Election 2026 Final Candidate List: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 2926 उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है. ईवीएम पर अब बड़े फॉन्ट और रंगीन फोटो के साथ वोटिंग होगी. ECINet ऐप से जानें कैंडिडेट का क्रिमिनल रिकॉर्ड और संपत्ति.

West Bengal Election 2026 Final Candidate List: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की सियासी बिसात बिछ चुकी है. निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने नामांकन वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची भी जारी कर दी है. सभी चुनाव अधिकारियों (ROs) को उम्मीदवारों की अंतिम सूची आधिकारिक राजपत्र (Official Gazette) में प्रकाशित करने के लिए कहा गया है.

EVM पर दिखेगा बड़ा बदलाव

इस बार बंगाल की सत्ता के लिए कुल 2,926 प्रत्याशी चुनावी के मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. आयोग ने कहा है कि मतदान की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए इस बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में भी विशेष बदलाव किये गये हैं, जिससे वोटरों को अपने पसंदीदा प्रत्याशी को पहचानने में कोई दिक्कत नहीं होगी.

2 चरणों में उम्मीदवारों का पूरा गणित

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बंगाल की कुल सीटों पर उम्मीदवारों का विवरण इस प्रकार है.

  • चरण-1 (Phase-I): 152 विधानसभा क्षेत्रों (ACs) के लिए कुल 1,478 प्रत्याशी मैदान में हैं.
  • चरण-2 (Phase-II): 142 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 1,448 उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला होगा.
  • कुल भागीदारी : 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 13 अप्रैल (दोपहर 3:00 बजे तक) थी. इसके बाद अब फाइनल लिस्ट जारी की गयी है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

EVM पर अब दिखेगी रंगीन फोटो

मतदाताओं की सुविधा के लिए चुनाव आयोग ने इस बार अनूठी पहल की है. ईवीएम (Electronic Voting Machine) पर अब उम्मीदवारों की रंगीन तस्वीरें (Coloured Photographs) छपी होंगी. इससे उम्मीदवारों की पहचान आसान हो जायेगी. इतना ही नहीं, उम्मीदवारों के नाम, सीरियल नंबर और चुनाव चिह्न अब बड़े फॉन्ट (Large Font) में लिखे होंगे, ताकि बुजुर्गों और कम दृष्टि वाले मतदाताओं को आसानी रहे.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: पहचान नहीं, वजूद की लड़ाई! मुर्शिदाबाद की महिलाओं ने तोड़ी परंपरा, पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट

Know Your Candidate: एक टच पर कैंडिडेट की कुंडली

चुनाव आयोग ने पारदर्शिता बढ़ाने के लिए ECINet App पर Know Your Candidate (अपने उम्मीदवार को पहचानें) टैब को ऐक्टिव कर दिया है. इसके जरिये नागरिक अपने क्षेत्र के उम्मीदवारों के बारे में निम्नलिखित जानकारियां हासिल कर सकते हैं.

  • शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार कितना पढ़ा-लिखा है.
  • क्रिमिनल रिकॉर्ड : क्या प्रत्याशी के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज है.
  • संपत्ति और देनदारियां : उम्मीदवार की कुल संपत्ति और कर्ज का पूरा ब्योरा शपथ पत्र (Affidavit) के माध्यम से देखा और डाउनलोड किया जा सकता है.

West Bengal Election 2026 Final Candidate List: 15 मार्च को हुई थी चुनाव की घोषणा

इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने 15 मार्च 2026 को पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की घोषणा की थी. केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई. तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होगा. पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर 2 चरणों में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. सभी राज्यों में मतगणना एक साथ 4 मई को होगी. उसी दिन पता चलेगा कि देश के 4 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में किसकी सरकार बनेगी.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव में AI वाली घिनौनी साजिश! भाजपा प्रत्याशी की आपत्तिजनक तस्वीरें बसों पर चिपकायी

बंगाल चुनाव में वोटिंग से पहले 427 करोड़ की जब्ती, शराब और ड्रग्स के सिंडिकेट में हड़कंप

बंगाल चुनाव 2026: पोस्टल बैलट का ‘खेल’? शुभेंदु अधिकारी बोले- हल्दिया में वोट मैनेज कर रहा पुलिसकर्मी

बंगाल चुनाव 2026 में सुरक्षा का ‘बांस कवच’, चुनावकर्मियों को ‘नेताओं का पानी’ पीने की भी मनाही

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >