खास बातें
West Bengal Election 2026 Seizure Report: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखें नजदीक आते ही निर्वाचन आयोग ने अपनी चौकसी बढ़ा दी है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए चलाये जा रहे अभियान में अब तक 388.07 करोड़ रुपए की कुल जब्ती की गयी है.
23 और 29 अप्रैल की वोटिंग से पहले प्रशासन मुस्तैद
इलेक्शन कमीशन ने न केवल नकदी, बल्कि भारी मात्रा में शराब, ड्रग्स और अवैध हथियारों पर भी शिकंजा कसा है. 23 और 29 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले प्रशासन की यह मुस्तैदी साफ संदेश दे रही है कि चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी.
जब्ती की लिस्ट : करोड़ों की शराब और ड्रग्स
निर्वचान आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 26 फरवरी से 11 अप्रैल की रात 9 बजे तक की गयी कुल जब्ती में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. कैश, शराब, नशीले पदार्थ, कीमती धातुएं और मुफ्त उपहार की जब्ती का पूरा विवरण यहां देखें.
- नकदी (Cash): राज्य भर से अब तक 1722.68 लाख रुपए यानी 17.23 करोड़ रुपए की बेहिसाब नकदी जब्त की जा चुकी है.
- शराब का दरिया : अभियान के दौरान 28.36 लाख लीटर से अधिक शराब पकड़ी गयी है. इसकी कीमत लगभग 71.83 करोड़ रुपए आंकी गयी है.
- नशीले पदार्थ : नशे के कारोबार पर प्रहार करते हुए आयोग ने 5319 किलोग्राम से ज्यादा ड्रग्स और नारकोटिक्स जब्त किये हैं. इनका जिनका बाजार मूल्य 86.01 करोड़ रुपए है.
- कीमती धातुएं : 228 किलोग्राम से अधिक कीमती धातुएं (सोना-चांदी आदि) भी जब्त की गयीं हैं. इनकी कुल कीमत 45.87 करोड़ रुपए है.
- मुफ्त उपहार (Freebies): मतदाताओं को लुभाने के लिए रखे गये 167.13 करोड़ रुपए के अन्य सामान और उपहार भी जब्त हुए हैं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
West Bengal Election 2026 Seizure Report: अवैध हथियारों पर भी चला हंटर
सुरक्षा के मोर्चे पर भी प्रशासन बेहद सख्त है. पुलिस और सुरक्षा बलों ने राज्य के विभिन्न हिस्सों से भारी मात्रा में अवैध हथियार और विस्फोटक बरामद किये हैं. अब तक क्या-क्या जब्त हुए हैं, उसका पूरा विवरण यहां देखें.
- हथियार : अब तक 301 अवैध हथियार और हथियार बनाने के उपकरण जब्त किये गये हैं.
- विस्फोटक और बम : अभियान में 1030 जिंदा बम बरामद हुए हैं, जबकि 128.8 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक सामग्री और 10,364 अन्य विस्फोटक उपकरण जब्त किये गये हैं.
- लाइसेंसी हथियार : बंगाल में कुल 52,869 लाइसेंसी हथियारों में से 41,361 हथियारों को थानों में जमा कराया जा चुका है.
इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: नंदीग्राम से भवानीपुर तक… इन ‘हॉट’ सीट्स पर हार-जीत तय करेगी कौन बनेगा मुख्यमंत्री
16.07 लाख से अधिक राजनीतिक विज्ञापन हटाये गये
आयोग ने आदर्श आचार संहिता (MCC) के उल्लंघन पर भी कड़ा रुख अपनाया है. राज्य भर में सरकारी और निजी संपत्तियों से कुल 16.07 लाख से अधिक अनधिकृत राजनीतिक विज्ञापनों और पोस्टरों को हटाया गया है. पश्चिम बर्धमान में सबसे अधिक 3.15 लाख से ज्यादा पोस्टर-बैनर हटाये गये. उत्तर 24 परगना में 1.12 लाख, कोलकाता उत्तर में 1.20 लाख और पूर्व मेदिनीपुर में 1.08 लाख पोस्टर-बैनर हटाये गये हैं.
इसे भी पढ़ें : मालदा कांड में NIA का एक्शन, कांग्रेस उम्मीदवार समेत 7 हिरासत में, ISF नेता गिरफ्तार, रडार पर AIMIM सदस्य
आयोग ने कहा- और कड़ी होगी निगरानी
निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की हिंसा या प्रलोभन को रोकने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की तैनाती और निगरानी को और कड़ा किया जायेगा. आयोग का लक्ष्य 294 विधानसभा क्षेत्रों में पारदर्शिता और सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाये रखना है.
इसे भी पढ़ें
बंगाल वोटर लिस्ट विवाद : सुप्रीम कोर्ट का 13 याचिकाओं पर सुनवाई से इनकार, कहा- ट्रिब्यूनल जायें
यूपी-बिहार नहीं ये बंगाल है, यहां बुलडोजर नहीं चलेगा, दुर्गापुर में भाजपा पर बरसीं ममता बनर्जी
मिथुन चक्रवर्ती के रोड शो में दुखद हादसा, सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल विजय सिंह की मौत
