उत्तर 24 परगना में बारूद का ढेर, घर से मिले 22 देसी बम और विस्फोटक, मालिक फरार

West Bengal Election 2026 Bomb Seized: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 से पहले उत्तर 24 परगना के हारोआ में पुलिस ने एक घर से 22 देसी बम और बम बनाने की सामग्री जब्त की है. बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटकों को निष्क्रिय किया.

West Bengal Election 2026 Bomb Seized: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान से ठीक एक महीने पहले राज्य में बम और विस्फोटक मिलने का सिलसिला जारी है. मंगलवार को उत्तर 24 परगना जिले के हारोआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक घर पर छापेमारी कर 22 देसी बम बरामद किये हैं. चुनाव आयोग की सख्ती और सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में बम मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर बना था बम फैक्ट्री

पुलिस के मुताबिक, हारोआ पुलिस थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध घर में बम छिपाये जाने की गुप्त सूचना मिली थी. जब पुलिस की टीम वहां पहुंची, तो न केवल 22 देसी बम मिले, बल्कि बम बनाने की भारी मात्रा में कच्ची सामग्री (Raw Material) भी मिली. पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है. अंदेशा जताया जा रहा है कि चुनाव के दौरान अशांति फैलाने के मकसद से यहां ‘मिनी बम फैक्ट्री’ चलायी जा रही थी.

बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय किये विस्फोटक

पुलिस अधीक्षक अलकनंदा भौवाल ने बताया कि बरामदगी के तुरंत बाद बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) के जवानों को मौके पर बुलाया गया. विशेषज्ञों ने सावधानीपूर्वक सभी 22 देसी बमों को निष्क्रिय कर दिया. एहतियात के तौर पर उस पूरे परिसर को सील कर दिया गया है और इलाके में पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

घर का मालिक लापता, तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि छापेमारी के बाद से ही घर का मालिक मौके से फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इन बमों का संबंध किसी राजनीतिक दल से है या इन्हें किसी बड़ी साजिश के तहत तैयार किया गया था.

चुनाव से पहले हाई अलर्ट पर पश्चिम बंगाल पुलिस

पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए 23 और 29 अप्रैल को मतदान होना है. चुनाव आयोग ने पहले ही संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी के निर्देश दिये हैं. इसके बाद से पश्चिम बंगाल पुलिस हाई अलर्ट पर है, लेकिन हारोआ की इस घटना ने एक बार फिर चुनावी हिंसा की आशंकाओं को जन्म दे दिया है.

इसे भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले कोलकाता के क्लब में बम विस्फोट, 5-6 बम मिले

ममता के मंच से कुछ दूरी पर बम की खबर, ईमेल से मिली धमकी- विक्टोरिया को उड़ा देंगे

बंगाल में रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध बम होने की सूचना, सैंथिया के पास रोकी गयी ट्रेनों की आवाजाही

पुआल के नीचे ड्रम में मिले झोला भर बम, बंगाल चुनाव से पहले बीरभूम में दहशत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >