West Bengal : संदीप घोष और TMC विधायक के ठिकानों पर फिर ईडी ने की छापेमारी

West Bengal : ईडी अधिकारी ने बताया कि छापे आरजी कर अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर हमारी जांच के तहत मारे जा रहे हैं. हमारे पास कुछ जानकारियां हैं, जिनके आधार पर ये छापे मारे जा रहे हैं.

West Bengal : पश्चिम बंगाल में ईडी अधिकारियों ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में मंगलवार सुबह तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक के आवास समेत कोलकाता में छह स्थानों पर एक साथ छापे मारे. अधिकारी ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के श्रीरामपुर से विधायक सुदीप्तो रॉय के सीथी स्थित आवास और एक दवा विक्रेता के आवास के अलावा चार अन्य स्थानों पर छापेमारी की जा रही है.

अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर ईडी की जांच जारी

ईडी अधिकारी ने बताया कि छापे आरजी कर अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर हमारी जांच के तहत मारे जा रहे हैं. हमारे पास कुछ जानकारियां हैं, जिनके आधार पर ये छापे मारे जा रहे हैं. सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के तहत अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष और उनके तीन सहयोगियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. अस्पताल में एक महिला चिकित्सक से कथित दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना के बाद वित्तीय अनियमितताओं संबंधी जांच शुरू हुई.

Also Read : Kolkata Doctor Murder: ममता बनर्जी के आवास पर चली लंबी बैठक, जूनियर डॉक्टरों ने रखी पांच सूत्री मांग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >