शेयर बाजार में हुआ बड़ा नुकसान, तो बनाया ज्वेलरी दुकान लूटने का प्लान, हुआ ये अंजाम

West Bengal Crime News: शेयर बाजार में बड़ा नुकसान होने की वजह से कोलकाता के एक व्यक्ति ने ज्वेलरी शॉप में लूट का प्लान बना लिया. इसके बाद क्या हुआ, पढ़ें.

West Bengal Crime News|कोलकाता, विकास कुमार गुप्ता : शेयर बाजार में बड़ा नुकसान हुआ, तो एक व्यक्ति ने ज्वेलरी दुकान को लूटने का प्लान बना लिया. दिन-दहाड़े वह दुकान लूटने पहुंच भी गया. ज्वेलरी दुकान में छीनाझपटी के दौरान धारदार चाकू से दुकान के मालिक लहूलुहान हो गए. शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और लुटेरों को पकड़कर पीट दिया. फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.

दिनदहाड़े सोने-चांदी की दुकान में लूट की कोशिश

घटना पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के पूर्व जादवपुर थाना क्षेत्र में रविवार को दिन में 11 बजे हुई. थाना से कुछ ही कदम की दूरी पर हुई इस घटना से लोगों में आक्रोश है. पुलिस ने बताया कि ज्वेलरी दुकान में खरीददार बनकर आये युवक ने ज्वेलरी दुकान के मालिक के गले से चेन छीनने की कोशिश की. इसी दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई. बदमाश ने दुकानदार के गले पर धारदार चाकू से प्रहार कर दिया.

प्राइवेट अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ है दुकान लूटने आया दीपंकर

आरोपी का नाम दीपंकर पाल बताया गया है. उसके हमले में घायल स्वर्ण व्यवसायी का नाम संजय कुमार सरकार है. पास के प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद दुकान के बाहर खड़े एक अन्य संदिग्ध युवक को भी दीपंकर का साथी होने के संदेह में पकड़ा गया. उसका नाम सागर है. उससे पूछताछ की जा रही है. दीपंकर मुकुंदपुर इलाके में एक प्राइवेट अस्पताल में काम करता है.

3 दिन पहले की थी दुकान की रेकी

दीपंकर ने शुरुआती पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसे शेयर मार्केट में बड़ा नुकसान हुआ था. नुकसान की भरपाई करने के लिए उसने पास के इलाके में स्थित ज्वेलरी दुकान में लूट की साजिश रची. 3 दिन पहले दुकान की रेकी करके आया था. उसने कहा था कि 1.40 लाख रुपये की सोने की चेन खरीदने के लिए कुछ दिन बाद आएगा.

इसके बाद रविवार सुबह दुकान में उसी चेन को निकालने के लिए कहा. दुकानदार चेन निकाल ही रहा था कि दीपंकर ने संजय पर हमला करके उसके गले से सोने की चेन छीनने लगा. संजय ने उसे रोका, तो दीपंकर ने धारदार चाकू से उसके गले पर हमला कर दिया.

दुकान के बाहर खड़े अन्य युवक की भूमिका संदिग्ध

डिप्टी कमिश्नर (ईस्ट) आरिश बिलाल ने कहा है कि दीपंकर जिस समय ज्वेलरी शॉप में वारदात को अंजाम दे रहा था, उस समय बाहर एक अन्य युवक भी खड़ा था. दीपंकर जिस अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ है, वह युवक भी उसी अस्पताल में काम करता है. पुलिस सागर नामक उस युवक से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वह युवक दीपंकर का मददगार है.

Also Read

हावड़ा के शिवपुर में कार-ट्रेलर टक्कर में 3 की मौत, बुझ गया घर का चिराग

महिला पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पति किया गया गिरफ्तार

Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >