बंगाल से बाहर भी बुलेटप्रूफ गाड़ी और स्पेशल कमांडो, गृह मंत्रालय ने शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा को किया अपग्रेड

पश्चिम बंगाल के चीफ मिनिस्टर शुभेंदु अधिकारी को अब राज्य के बाहर यात्रा करते समय Z+ श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह निर्णय उनकी सुरक्षा आवश्यकताओं के नवीनतम आकलन के बाद लिया है.

Suvendu Adhikari Z+ Security: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को अब राज्य के बाहर किसी अन्य राज्य में यात्रा करते समय जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी. यह जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दी गयी है.

शुभेंदु अधिकारी का सुरक्षा प्रोटकॉल हुआ अपग्रेड

गृह मंत्रालय द्वारा सुरक्षा प्रोटोकॉल को अपग्रेड किये जाने से पहले शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल के बाहर जेड श्रेणी की केंद्रीय सुरक्षा प्रदान की गयी थी. हालांकि, राज्य में उन्हें जेड प्लस सुरक्षा मिलती है. अब उन्हें पूरे देश में जेड प्लस की सुरक्षा प्रदान की जायेगी.

बंगाल के बाहर ऐसी होगी शुभेंदु की सुरक्षा

  • 22 सुरक्षाकर्मी शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा में तैनात रहेंगे.
  • शुभेंदु के काफिले में स्पेशल कमांडो और सशस्त्र पुलिस बल के जवान रहेंगे.
  • बंगाल के बाहर एक बुलेटप्रूफ कार, एक पायलट और एक एस्कॉर्ट कार भी मिलेगी.

ये भी पढ़ें: आतंकियों के निशाने पर शुभेंदु अधिकारी : बंगाल के मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ी, अब बुलेटप्रूफ कार में चलेंगे

सुरक्षा जरूरतों के आकलन के बाद केंद्र का फैसला

केंद्र सरकार ने यह निर्णय शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा आवश्यकताओं के नवीनतम आकलन के बाद लिया है. इससे पहले राज्य के बाहर की यात्राओं के लिए पहले पश्चिम बंगाल पुलिस और संबंधित राज्य के अधिकारियों के बीच आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल की व्यवस्था के लिए प्रशासनिक समन्वय की आवश्यकता थी. अब अपग्रेड की गयी सुरक्षा के तहत, केंद्रीय एजेंसियां सीधे शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा का प्रबंध करेंगी.

ये भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा बढ़ायी जाये, बुलेटप्रूफ कार और जैमर का हो इंतजाम : अर्जुन सिंह

स्पेशल कमांडो और सशस्त्र पुलिस बल के जवान करेंगे सुरक्षा

जानकारी के अनुसार, जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा के तहत लगभग 22 सुरक्षाकर्मी मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहेंगे. इनमें स्पेशल कमांडो और सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल हैं. शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल के बाहर अपनी यात्रा के दौरान कम से कम एक बुलेटप्रूफ वाहन, एक पायलट और एक एस्कॉर्ट कार भी मिलेगी.

ये भी पढ़ें: जैश के निशाने पर थे शुभेंदु अधिकारी और जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल, एसटीएफ का खुलासा

पाकिस्तान की आतंकी संगठन के निशाने पर शुभेंदु

जुलाई के अंत में पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य को गिरफ्तार किया था. उससे पूछताछ के दौरान पता चला कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को यह आतंकी संगठन निशाना बनाने की साजिश रच रहा है. इसके बाद बंगाल में भी चीफ मिनिस्टर को बुलेटप्रूफ कार उपलब्ध करायी गयी थी. देशविरोधी ताकतों के खिलाफ शुभेंदु लगातार सख्त रुख अपना रहे हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है. इन सब बातों को देखते हुए गृह मंत्रालय ने उनके सुरक्षा प्रोटोकॉल को अपग्रेड किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >