बंगाल विधानसभा का बजट सत्र 18 से, असेंबली होगी पेपरलेस, नये विधायकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

West Bengal Budget Session: पश्चिम बंगाल विधानसभा 18 जून से शुरू होने वाले बजट सत्र से पूरी तरह पेपरलेस होने जा रही है. राष्ट्रीय ई-विधान परियोजना (NeVA) के तहत असेंबली को डिजिटल किया जायेगा. 200 नये विधायकों को विशेष प्रशिक्षण मिलेगा.

कोलकाता से शिव कुमार राउत की रिपोर्ट

West Bengal Budget Session: पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने के बाद विधानसभा की कार्यप्रणाली में बड़े बदलाव की तैयारी है. विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) रथींद्र बोस ने गुरुवार को घोषणा की कि राज्य विधानसभा को पूरी तरह पेपरलेस बनाया जायेगा. उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में पहली बार निर्वाचित हुए विधायकों के लिए 2 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.

200 विधायक पहली बार पहुंचे हैं विधानसभा

स्पीकर ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों को बताया कि 18वीं विधानसभा में करीब 200 विधायक नये हैं. ऐसे में उन्हें संसदीय प्रक्रियाओं और विधानसभा की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के लिए बजट सत्र के बाद प्रशिक्षण शिविर आयोजित किये जायेंगे.

उत्तर प्रदेश, राजस्थान और लोकसभा से आयेंगे प्रशिक्षक

उन्होंने बताया कि 2 दिवसीय इस प्रशिक्षण सत्र में उत्तर प्रदेश और राजस्थान विधानसभा के स्पीकर सह अन्य प्रतिनिधियों के साथ-साथ लोकसभा के वरिष्ठ अधिकारी एवं विशेषज्ञ भी भाग लेंगे. हालांकि, प्रशिक्षण सत्र की तिथि अभी तय नहीं हुई है. स्पीकर ने बताया कि इस प्रशक्षिण सत्र में नये सदस्यों के मार्गदर्शन के लिए सत्ता पक्ष व विपक्ष दल के वरिष्ठ विधायकों को भी आमंत्रित किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : बंगाल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, शुभेंदु अधिकारी का ऐलान- केंद्र के बराबर मिलेगा महंगाई भत्ता

West Bengal Budget Session: लागू होगी ई-विधानसभा परियोजना

स्पीकर ने बताया कि विधानसभा को 100 दिन में पेपरलेस बनाने का लक्ष्य है. इसके लिए ई-विधानसभा परियोजना को लागू किया जायेगा. पेपरलेस व्यवस्था लागू होने के बाद विधायकों को सभी आवश्यक दस्तावेज, सूचनाएं और कार्यसूची डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराये जायेंगे. इससे न केवल कार्यकुशलता बढ़ेगी, बल्कि पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ेगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विधानसभा की कार्यवाही का होगा सीधा प्रसारण

स्पीकर ने बताया कि 18 जून से शुरू होने वाले बजट सत्र से विधानसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें

Bengal Budget Session: 4 मिनट में राज्यपाल जगदीप धनखड़ का अभिभाषण, हिंसा के मुद्दे पर BJP का ‘हल्ला बोल’

ADR का खुलासा : बंगाल के 50 फीसदी विधायकों को नहीं मिले 50 प्रतिशत वोट, दागी और करोड़पतियों ने मारी बाजी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >