बंगाल में 15 दिन आफत की बारिश! जानें कहां होगी सबसे ज्यादा वर्षा और कैसा रहेगा मौसम

पश्चिम बंगाल में अगले 15 दिनों के लिए मौसम विभाग ने स्पेशल बुलेटिन जारी किया है. राज्य के कई हिस्सों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना है. जानें कहां बरसेगा सबसे ज्यादा पानी और कैसा रहेगा तापमान.

Weather Forecast Bengal: पश्चिम बंगाल में मानसून की सक्रियता के बीच क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र कोलकाता ने अगले 15 दिनों (17 जुलाई से 30 जुलाई 2026) के लिए मौसम का स्पेशल बुलेटिन जारी किया है. इस अवधि में राज्य के कई हिस्सों में भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना जतायी गयी है. लगातार हो रही बारिश और सक्रिय मौसमी प्रणालियों के कारण राज्यभर के तापमान में भी गिरावट की उम्मीद है.

सबसे ज्यादा वर्षा कहां होगी?

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 15 दिनों में सबसे ज्यादा और मूसलाधार बारिश उत्तर बंगाल (North Bengal) के जिलों में दर्ज की जायेगी. 17 से 23 जुलाई के दौरान उत्तर बंगाल के जिलों में 7 से 20 सेंटीमीटर तक वर्षा हो सकती है. खासकर अलीपुरदुआर और कलिम्पोंग जिलों में कुछ स्थानों पर 20 सेंटीमीटर से भी अधिक बारिश होने की आशंका है. कूचबिहार, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग में भी अत्यधिक वर्षा की चेतावनी दी गयी है.

दक्षिण बंगाल में भी कुछ जगहों पर भारी वर्षा होगी

दक्षिण बंगाल के जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा (7-11 सेमी) होगी. 24 से 30 जुलाई के बीच बंगाल की खाड़ी में बनने वाले नये कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) के चलते दक्षिण बंगाल के तटीय जिलों में भी बारिश की तीव्रता बढ़ जायेगी.

ये भी पढ़ें: 23 जुलाई तक बंगाल में आफत की बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें मौसम विभाग के स्पेशल बुलेटिन में और क्या

तापमान कहां रहेगा सबसे अधिक और कैसा रहेगा पारा?

आमतौर पर पश्चिम बंगाल के पश्चिमी जिलों (जैसे पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्धमान और बीरभूम) में इस सीजन में तापमान अधिक रहता है. हालांकि, मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन में कहा गया है कि अगले 2 हफ्तों तक लगातार चलने वाली तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा), गरज-चमक और लगातार वर्षा के चलते राज्य के किसी भी हिस्से में लू (Heatwave) जैसी स्थिति नहीं रहेगी.

ये भी पढ़ें: कोलकाता में आज का मौसम : जानें शहर में बारिश और हवाओं का हाल, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

सामान्य से नीचे रहेगा तापमान

पहले सप्ताह (17 से 23 जुलाई) में उत्तर बंगाल में तापमान सामान्य से काफी कम रहेगा, जबकि दक्षिण बंगाल में यह सामान्य के आसपास बना रहेगा. बादलों की आवाजाही और रुक-रुककर होने वाली बारिश के कारण उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी. प्रशासन ने उत्तर बंगाल के पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को भू-स्खलन (Landslides) और निचले इलाकों में जलजमाव से सतर्क रहने को कहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >