23 जुलाई तक बंगाल में आफत की बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें मौसम विभाग के स्पेशल बुलेटिन में और क्या

पश्चिम बंगाल में मानसून पूरी तरह सक्रिय गया है, जिसके चलते राज्य में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर बंगाल के लिए रेड अलर्ट है, जबकि दक्षिण बंगाल में भी 21 जुलाई से मानसून रफ्तार पकड़ेगा. जानें पूरा मौसम पूर्वानुमान.

Weather Alert West Bengal: पश्चिम बंगाल में मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने के कारण मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने स्पेशल बुलेटिन जारी कर राज्य में तबाही मचाने वाली बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, गांगेय पश्चिम बंगाल के पश्चिमी हिस्सों और उससे सटे उत्तरी झारखंड पर बना कम दबाव का क्षेत्र अब थोड़ा धीमा जरूर हुआ है, लेकिन उससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर तक सक्रिय है. इसके साथ ही एक ट्रफ रेखा बिहार से होते हुए झारखंड और गांगेय पश्चिम बंगाल से गुजर रही है, जिसके प्रभाव से 23 जुलाई तक भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है.

उत्तर बंगाल के लिए रेड अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, उत्तर बंगाल के जिलों के लिए अगले 3 दिन बेहद संवेदनशील रहने वाले हैं.

  • 18 जुलाई को उत्तर बंगाल के अधिकांश स्थानों पर मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी. हालांकि, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर जिलों में एक या दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश (20 सेंटीमीटर से ज्यादा) होने की चेतावनी है. इसके अलावा कूचबिहार में भारी से बहुत भारी (7 से 20 सेंटीमीटर तक) और उत्तर दिनाजपुर में भारी बारिश (7 से 11 सेंटीमीटर तक) हो सकती है.
  • 19 जुलाई को इस दिन भी जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में अत्यंत भारी बारिश (200 मिलीमीटर से अधिक) का कहर जारी रहेगा. कूचबिहार और उत्तर दिनाजपुर में भी भारी से बहुत भारी वर्षा का दौर बना रहेगा.
  • 20 जुलाई को दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर और कूचबिहार जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (7 से 20 सेंटीमीटर तक) होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: कोलकाता में आज का मौसम : जानें शहर में बारिश और हवाओं का हाल, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

कहां चलेगी तेज आंधी और गिरेगी बिजली?

मौसम विभाग ने वज्रपात और तेज हवाओं से संबंधित अलर्ट भी जारी किया है. इसमें कहा गया है कि 18 और 19 जुलाई को उत्तर बंगाल के सभी जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज-चमक (Thunderstorm) के साथ बिजली गिरने के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की प्रबल संभावना है. 20 और 21 जुलाई को भी उत्तर बंगाल के सभी जिलों में वज्रपात और ठंडरस्टॉर्म की गतिविधि जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें: Bengal Weather Alert: दक्षिण बंगाल में वर्षा और वज्रपात का येलो अलर्ट, जानें 7 दिन तक कैसा रहेगा मौसम

दक्षिण बंगाल में 21 से 23 जुलाई तक रफ्तार पकड़ेगा मानसून

दक्षिण बंगाल में शुरुआती दिनों (18-20 जुलाई) में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. लेकिन 21 जुलाई से 23 जुलाई के बीच दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में मानसून फिर रफ्तार पकड़ेगा. इसके चलते कुछ स्थानों पर भारी वर्षा (7-11 सेंटीमीटर) होने की संभावना जतायी गयी है. 22 जुलाई को उत्तर व दक्षिण दिनाजपुर और मालदा जिलों में भी भारी बारिश की आशंका है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >