पश्चिम बंगाल बोर्ड ने माध्यमिक परीक्षा 2027 की तारीखें जारी की, यहां देखें पूरा शेड्यूल

वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) ने 2027 की माध्यमिक परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. 15 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं का पूरा कार्यक्रम आप बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकते हैं.

WB Madhyamik 2027 Exam Schedule: वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) ने वर्ष 2027 की माध्यमिक (कक्षा 10वीं) परीक्षाओं का टाइम-टेबल जारी कर दिया है. माध्यमिक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जाकर पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं. इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं.

प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए मिलेंगे 15 मिनट

बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय दिया जयेगा. परीक्षा ऑफलाइन मोड (कागज-कलम) में होगी. परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स को 3 घंटे 15 मिनट का समय मिलेगा. परीक्षा सुबह 10:45 बजे शुरू होगी और दोपहर 2 बजे खत्म होगी.

परीक्षा का शेड्यूल (Subject-Wise Schedule)

  • 15 फरवरी 2027 को प्रथम भाषा (First Language)
  • 16 फरवरी 2027 को द्वितीय भाषा (Second Language)
  • 18 फरवरी 2027 को इतिहास (History)
  • 19 फरवरी 2027 को भूगोल (Geography)
  • 22 फरवरी 2027 को गणित (Mathematics)
  • 23 फरवरी 2027 को भौतिक विज्ञान (Physical Science)
  • 24 फरवरी 2027 को जीवन विज्ञान (Life Science)
  • 25 फरवरी 2027 को ऐच्छिक विषय (Optional Elective Subjects)

ये भी पढ़ें: सीबीएसई-10वीं के नतीजों में चमका पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पानागढ़

शारीरिक शिक्षा की परीक्षा की तारीख स्कूल बतायेंगे

माध्यमिक शिक्षा पर्षद ने कहा है कि शारीरिक शिक्षा, संगीत और व्यावसायिक विषयों की व्यावहारिक/प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियां संबंधित स्कूलों द्वारा अलग से जारी की जायेंगी.

एडमिट कार्ड और निर्देश

बोर्ड जल्द ही छात्र-छात्राओं के रोल नंबर और एडमिट कार्ड वितरण की प्रक्रिया शुरू करने की समयसीमा जारी करेगा. परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचने की सलाह दी गयी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >