बंगाल चुनाव में अब तक 532.88 करोड़ की जब्ती, बम-बारूद भी बरामद, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

WB Election 2026 Cash Liquor Arms Seizure: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे चरण से पहले चुनाव आयोग ने 532.88 करोड़ की अवैध सामग्री जब्त की है. 1348 बम और 390 अवैध हथियार बरामद. उत्तर 24 परगना और कोलकाता में आदर्श आचार संहिता के तहत कड़ी कार्रवाई की गयी है.

WB Election 2026 Cash Liquor Arms Seizure: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय के मुताबिक, राज्य में अब तक 532.88 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की जा चुकी है.

29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग

चुनाव आयोग ने साफ कहा है कि 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनायी जा रही है.

वोटिंग के साथ जब्ती का भी बना रिकॉर्ड

बंगाल चुनाव 2026 में पहले चरण में वोटिंग के रिकॉर्ड के बाद अब अवैध सामग्रियों और नकदी की जब्ती का भी रिकॉर्ड कायम हो गया है. आयोग की इनफोर्समेंट टीमों ने 26 फरवरी 2026 से अब तक राज्य भर में सघन तलाशी अभियान चलाकर 532.88 करोड़ रुपए की जब्ती की है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

29.74 करोड़ नकद, 50.59 लाख लीटर शराब जब्त

आयोग के मुताबिक, अब तक 29.74 करोड़ रुपए कैश पकड़ा गया है. 50.59 लाख लीटर से अधिक शराब जब्त की गयी है, जिसकी कीमत 132.32 करोड़ रुपए है. करीब 119.73 करोड़ रुपए मूल्य के ड्रग्स भी पकड़े गये हैं. 65.25 करोड़ के कीमती गहने/धातुएं और 185.83 करोड़ रुपए मूल्य की मुफ्त बांटी जाने वाली सामग्री (Freebies) जब्त की गयी है.

इसे भी पढ़ें : चुनाव के बीच पुलिस ऑब्जर्वर पर कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, आयोग से कहा- TMC की शिकायत पर कार्रवाई करें

भारी मात्रा में मिले बम और अवैध हथियार

शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया. इसके तहत अब तक 390 अवैध हथियार जब्त किये गये हैं. 1348 बम और 222.57 किलोग्राम विस्फोटक बरामद कर बड़ी साजिशों को नाकाम किया गया है. छापेमारी में 10,401 कारतूस मिले हैं. कुल 52,869 लाइसेंसी हथियारों में से 41,706 हथियार थानों में जमा कराये जा चुके हैं.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव के पहले चरण की अग्निपरीक्षा में ECI पास, 44376 हजार बूथों पर कोई नहीं कर पाया ‘खेला’, अब 29 की तैयारी

WB Election 2026: अवैध विज्ञापनों पर सर्जिकल स्ट्राइक

चुनाव आयोग ने राजनीतिक विज्ञापनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. जिलों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, अब तक राज्य भर में 23.49 लाख से अधिक मामले दर्ज किये गये हैं. उत्तर 24 परगना में 2.05 लाख और कोलकाता उत्तर में 1.70 लाख से ज्यादा अवैध विज्ञापन हटाये गये हैं. नदिया (50,662), दक्षिण 24 परगना (1,01,668), हावड़ा (77,385) और हुगली (1,22,352) में भी व्यापक सफाई अभियान चलाया गया. पूर्व बर्धमान में 3.20 लाख से अधिक केस दर्ज करते हुए अवैध विज्ञापनों को हटाया गया.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव के फेज-2 से पहले बड़ी कार्रवाई, TMC पार्षद समेत 1,543 गिरफ्तार, जानें कहां हुई कितनी गिरफ्तारी

दूसरे चरण के लिए पोलिंग पार्टियों को किया गया रवाना

शुक्रवार 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग कर्मियों का तीसरा रैंडमाइजेशन पूरा हो चुका है. आज सभी मतदानकर्मी डिस्पर्सल सेंटर से पोलिंग मटेरियल लेकर अपने बूथों के लिए रवाना हो गये. आयोग का संकल्प है कि हर मतदाता बिना किसी डर के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव में काले धन पर बड़ी चोट, अब तक 510 करोड़ से अधिक जब्त, देखें पूरी लिस्ट

बंगाल समेत अन्य राज्यों में वोट के लिए बांटी जा रही शराब, ड्रग्स और कैश, अब तक 651.55 करोड़ जब्त

बंगाल चुनाव 2026: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले भारत-बांग्लादेश बॉर्डर सील, जानें किनको मिलेगी छूट

बंगाल में वोट के लिए ‘माछ-भात’ का सहारा, 481 करोड़ का एक्सपोर्ट और 32 लाख लोगों की रोजी-रोटी, जानें पर्दे के पीछे का पूरा सच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >