बंगाल के 1468 मतदाताओं को ट्रिब्यूनल की हरी झंडी, कल डालेंगे वोट, जानें क्या है प्रक्रिया

WB Election 2026 Phase 2 Voter List: बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे चरण से पहले ट्रिब्यूनल ने 1,468 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की मंजूरी दी है. 29 अप्रैल को 142 सीटों पर होने वाली वोटिंग में ये लोग कर सकेंगे मतदान. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मिली बड़ी राहत.

WB Election 2026 Phase 2 Voter List: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान से पहले उन लोगों के लिए राहत भरी खबर आयी है, जिनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया था. निर्वाचन आयोग (ECI) के एक अधिकारी ने मंगलवार को जानकारी दी कि अपीलीय न्यायाधिकरणों के आदेश के बाद 1,468 नये नाम मतदाता सूची में जोड़े गये हैं. ये सभी मतदाता 29 अप्रैल को 8 जिलों की 142 सीटों पर होने वाली वोटिंग में अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे.

न्यायाधिकरण का आदेश और पूरक सूची

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह कदम प्रत्येक पात्र मतदाता के लोकतांत्रिक अधिकार को सुरक्षित करने के लिए उठाया गया है. जिन मतदाताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान नाम हटाये जाने के खिलाफ अपील की थी, उनके मामलों का निपटारा 27 अप्रैल तक कर दिया गया. इन सभी 1,468 मतदाताओं के नाम विशेष पूरक मतदाता सूची (Supplementary List) में शामिल किये गये हैं. सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को उन मतदाताओं के लिए पूरक सूची जारी करने का निर्देश दिया था, जिनकी अपील ट्रिब्यूनल ने स्वीकार कर ली थी.

कैसे चेक करें अपना नाम?

आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन पोर्टल की जानकारी साझा की है. मतदाता निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर मतदाता पहचान पत्र (Voter ID) क्रमांक दर्ज करके पूरक सूची में अपने विवरण की जांच कर सकते हैं. इससे पहले 23 अप्रैल को मतदान से पहले भी न्यायाधिकरण ने 139 मतदाताओं के नाम जोड़ने की मंजूरी दी थी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

WB Election 2026 Phase 2 Voter List: दूसरे चरण का काउंटडाउन शुरू

शुक्रवार को होने वाले मतदान में हावड़ा, हुगली, कोलकाता, उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना, नदिया और पूर्व बर्धमान के 142 निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता हिस्सा लेंगे. अधिकारी ने बताया कि इस पूरे प्रयास का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रहे. इस फैसले के बाद उन परिवारों में खुशी का माहौल है, जो नाम कटने की वजह से मतदान को लेकर असमंजस में थे.

इसे भी पढ़ें

दक्षिण बंगाल की 142 सीटों पर कल होगा महाफैसला, 46 लाख वोटरों के नाम कटने के बाद क्या बदलेगा समीकरण?

अभेद्य किले में तब्दील कोलकाता, खिदिरपुर से पोर्ट तक चप्पे-चप्पे पर पहरा, अंतिम चरण के लिए सुरक्षा बल ‘सुपर अलर्ट’

शुभेंदु अधिकारी का ‘हिंदुत्व’ अवतार : श्रीखोल बजाकर संकीर्तन और 500 किमी का सफर, 35 साल तक नहीं देखी फिल्म

ममता बनर्जी को लड़ाई, लड़ाई, लड़ाई चाई : नंदीग्राम की हार के बाद भवानीपुर में ‘फाटाफाटी खेला’, 60 हजार का टार्गेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >