WB By-Election : पूजा के बाद बंगाल के 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की संभावना

WB By-Election : राज्य के छह विधानसभा क्षेत्रों कूचबिहार में सीताई, पश्चिम मेदिनीपुर में मेदिनीपुर, उत्तर 24 परगना में नैहाटी और हारोआ, अलीपुरदुआर के मदारीहाट और बांकुड़ा में तलडांगरा में विधानसभा चुनाव होंगे.

WB By-Election : पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के बाद राज्य में छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने की संभावना है. चुनाव आयोग के सूत्र से ऐसी खबर मिल रही है. महाराष्ट्र में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव है. उस चुनाव के साथ ही राज्य के छह विधानसभा क्षेत्रों कूचबिहार में सीताई, पश्चिम मेदिनीपुर में मेदिनीपुर, उत्तर 24 परगना में नैहाटी और हारोआ, अलीपुरदुआर के मदारीहाट और बांकुड़ा में तलडांगरा में विधानसभा चुनाव होंगे.

केंद्रीय बलों की सुरक्षा में होंगे उपचुनाव

आयोग ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को इन छह विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित सभी दस्तावेज अक्टूबर के पहले सप्ताह के भीतर तैयार करने का निर्देश दिया है. इसके अलावा, आयोग ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के साथ तत्काल आधार पर कई वीडियो कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की हैं. आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि केंद्रीय बलों की सुरक्षा में उपचुनाव होंगे.

Also Read : Bengal Flood : ममता बनर्जी की बड़ी घोषणा, बाढ़ में मारे गये लोगों के परिजनों काे मिलेंगे दो-दो लाख

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >