राज्य में अगले सप्ताह तीन चक्रवातों का दिखेगा असर

राज्य में फिलहाल बारिश से राहत मिलती नहीं दिख रही है. हालांकि राज्य से मौजूदा निम्न दबाव का असर कमजोर हो गया है, जिससे रविवार को बारिश की संभावना कम हो गयी है. लेकिन अगले सप्ताह तीन चक्रवातों के प्रभाव से राज्य में एक बार फिर भारी से अति भारी बारिश की आशंका जतायी जा रही है.

कोलकाता

. राज्य में फिलहाल बारिश से राहत मिलती नहीं दिख रही है. हालांकि राज्य से मौजूदा निम्न दबाव का असर कमजोर हो गया है, जिससे रविवार को बारिश की संभावना कम हो गयी है. लेकिन अगले सप्ताह तीन चक्रवातों के प्रभाव से राज्य में एक बार फिर भारी से अति भारी बारिश की आशंका जतायी जा रही है.

अलीपुर मौसम विभाग द्वारा शनिवार को जारी पूर्वानुमान के अनुसार, सप्ताह की शुरुआत में ही दक्षिण बंगाल में इन चक्रवातों के कारण भारी बारिश हो सकती है. कोलकाता सहित कई जिलों में तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

चक्रवातीय प्रभाव की स्थिति : समुद्र तल से लगभग 0.9 किमी ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बंगाल के गांगेय क्षेत्र में सक्रिय है. इसके प्रभाव से अगले शुक्रवार तक दक्षिण बंगाल के ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ हो सकती है. हालांकि चक्रवात का असर पूरे राज्य पर नहीं पड़ेगा, लेकिन कुछ क्षेत्रों में इसकी तीव्रता अधिक हो सकती है.

उत्तर बंगाल में भी व्यापक बारिश का अनुमान : सोमवार को जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार व कूचबिहार में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. व वहीं, मंगलवार और बुधवार को दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग और अलीपुरदुआर में मूसलधार बारिश होने का पुर्वानुमान है. वहीं, बुधवार को उत्तर दिनाजपुर में भी भारी वर्षा हो सकती है. पूरे सप्ताह उत्तर बंगाल के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहेगी.

मौसम विभाग का अलर्ट : मौसम विभाग ने नागरिकों और जिला प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी है, विशेषकर निचले इलाकों में जलभराव, बिजली गिरने और तेज हवाओं के प्रति. संभावित आपातकालीन स्थिति से निबटने के लिए राहत और बचाव दलों को तैयार रहने के निर्देश दिये गये हैं.

दक्षिण बंगाल के जिलों में बारिश का पूर्वानुमान

14 जुलाई : दक्षिण 24 परगना, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया व बांकुड़ा में सात से 11 सेमी तक भारी बारिश की चेतावनी

15 जुलाई : पूर्व बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद व नदिया में भारी बारिश का अनुमान.हावड़ा, उत्तर व दक्षिण 24 परगना, बांकुड़ा और झाड़ग्राम समेत कई जिलों में गरज के साथ बारिश की चेतावनी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bijay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >