दक्षिण बंगाल में फिर भारी बारिश की दी गयी चेतावनी

राज्य में माॅनसून अभी भी सक्रिय है. इसके कारण राज्य के सभी जिलों में तूफानी बारिश हो रही है.

संवाददाता, कोलकाता.

राज्य में माॅनसून अभी भी सक्रिय है. इसके कारण राज्य के सभी जिलों में तूफानी बारिश हो रही है. अलीपुर मौसम विभाग ने कहा- निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से अगले बुधवार से दक्षिण में बारिश की मात्रा बढ़ने की संभावना है. मॉनसून पश्चिम में बीकानेर से पूर्व में कांथी और पुरुलिया से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैल गयी है. मौसम विभाग ने एक विशेष बुलेटिन जारी कर बताया है कि 24 जुलाई तक उत्तर बंगाल की खाड़ी में फिर से कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है. इसके चलते 23 जुलाई से कोलकाता समेत दक्षिण के जिलों में तूफानी बारिश की मात्रा बढ़ जायेगी. मौसम विभाग ने बताया कि अगले गुरुवार तक दक्षिण के सभी जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना है. शनिवार को कोलकाता सहित दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्दवान में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके लिए उन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. रविवार को पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्दवान, बीरभूम में गरज के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. अगले बुधवार को उत्तर और दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर में भारी (7 से 11 सेंटीमीटर) बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. गुरुवार को हावड़ा, हुगली, पश्चिम मिदनापुर, झारग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा के साथ इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान है. वहां येलो अलर्ट जारी किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >