ब्लॉक अध्यक्ष के नाम की घोषणा होते ही दीवार लेखन हुआ शुरू

बशीरहाट एक नंबर ब्लॉक के नवनियुक्त तृणमूल अध्यक्ष शरीफुल मंडल ने 2026 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज करते हुए दीवार लेखन शुरू कर दिया.

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तृणमूल ने शुरू की तैयारी बशीरहाट. बशीरहाट में ब्लॉक अध्यक्ष के नाम की घोषणा होते ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गयीं. बशीरहाट एक नंबर ब्लॉक के नवनियुक्त तृणमूल अध्यक्ष शरीफुल मंडल ने 2026 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज करते हुए दीवार लेखन शुरू कर दिया. मालूम हो कि बशीरहाट सांगठनिक जिले में विभिन्न ब्लॉक और टाउन अध्यक्षों के चुनाव को लेकर पार्टी के भीतर लंबे समय से घमासान मचा हुआ था. हालांकि राज्य के अन्य जिलों में ब्लॉक और टाउन अध्यक्षों के नामों की घोषणा होने के बाद भी करीब डेढ़ महीने से लंबी जद्दोजहद चल रही थी. आखिरकार शरीफुल मंडल के नाम की घोषणा होते ही रविवार को सीमांत इलाके में इटिंडा में शरीफुल ने एक दीवार पर दीवार लेखन शुरू कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी. पदभार ग्रहण करने के बाद शरीफ़ुल ने कहा : पार्टी का एक निष्ठावान कार्यकर्ता हूं. पार्टी जो भी निर्देश देगी, उसका पालन करूंगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >