नोटों के बंडल के पास बैठे तृणमूल कांग्रेस के नेता और व्यवसायी का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

टेबल पर नोटों का बंडल दिख रहा है और पास में ही तृणमूल नेता और एक व्यवसायी बैठे हैं. सोशल मीडिया में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसे लेकर मामला काफी तूल पकड़ लिया है.

प्रतिनिधि, बारासात टेबल पर नोटों का बंडल दिख रहा है और पास में ही तृणमूल नेता और एक व्यवसायी बैठे हैं. सोशल मीडिया में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसे लेकर मामला काफी तूल पकड़ लिया है.

हालांकि, प्रभात खबर इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. व्यवसायी का नाम रकीबुल इस्लाम बताया जा रहा है. वहीं, वीडियो में बारासात एक नंबर पंचायत समिति के उपाध्यक्ष व तृणमूल नेता मोहम्मद गियासुद्दीन मंडल दिख रहे हैं. तृणमूल नेता उक्त व्यवसायी की बायीं ओर बैठे है. व्यवसायी का चेहरा लगभग नोटों के बंडल से थोड़ा ढंका है. रकीबुल को फोन पर किसी से बात करते सुना जा रहा है. वहीं, तृणमूल नेता भी कुछ देर के लिए फोन पर बात करते दिख रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि कुछ देर बाद एक आदमी नायलॉन बैग लेकर आया और वह बैग भी नोटों से भरा था. यह वीडियो सामने आते ही हड़कंप मचा है. तृणमूल नेता ने आरोपों को किया खारिज : इस संबंध में तृणमूल नेता गियासुद्दीन मंडल का कहना है कि यह वीडियो साल 2022 का है. मेरे दोस्तों ने जमीन खरीदी थी. उसी का लेनदेन चल रहा था. मुझे बस इतना ही पता है. वह बस उसके बगल में बैठे थे. लेनदेन में उनका कोई रोल नहीं था.

वीडियो काफी पहले का : व्यवसायी

वहीं, व्यवसायी रकीबुल का कहना है कि जमीन खरीद-बिक्री के लेन-देन के पैसे गिने जा रहे थे. वीडियो काफी पहले का है, जहां तक याद है, जमीन खरीद-बिक्री के पैसे थे. जमीन में निवेश का ही पैसा वहीं था. गियासुद्दीन जमीन में पार्टनर था. वह ऑफिस भी मेरा नहीं था. वह काजीपाड़ा में एक जगह है, मैं पार्टनरशिप में था, जो लेनदेन हुआ, वह सबकी मौजूदगी में हुआ.

ईडी करे मामले की जांच : भाजपा

इधर, स्थानीय भाजपा नेताओं का कहना है कि यह तृणमूल नेताओं का कैरेक्टर है. वीडियो सामने आने के बाद यह फिर से साफ हो गया है. भाजपा नेता तापस मित्रा ने कहा है कि गियासुद्दीन तृणमूल लीडर है. उन्होंने आरोप लगाया है कि वह लैंड माफिया है. उससे इस तरह का पैसे का पहाड़ मिलना नॉर्मल है. अनुब्रत मंडल और पार्थ चटर्जी को भी लोगों ने देखा है. तृणमूल आज बंगाल को लूट रही है. हम चाहते हैं कि ईडी इस मामले की जांच करें.

सच्चाई साबित हुई, तो होगी कार्रवाई : तृणमूल

वहीं, बारासात एक नंबर ब्लॉक तृणमूल कन्वीनर मोहम्मद इशा सरकार ने कहा है कि अगर वीडियो की सच्चाई साबित होती है, तो पार्टी की तरफ से कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि इतनी बड़ी रकम आखिर कहां से आयी?

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >