बंगाल में कम हुई बेरोजगारी, ममता बनर्जी का अमित शाह पर पलटवार

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने दावा किया है कि तृणमूल सरकार ने केंद्र के मुकाबले अधिक रोजगार दिया है. उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में बेरोजगारी में कमी आयी है.

Mamata Banerjee: बांकुड़ा. तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शनिवार को बरजोड़ा के कॉलेज ग्राउंड में आयोजित चुनावी सभा में प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री पर तीखा हमला बोला. ओंदा में केंद्रीय गृहमंत्री के राज्य की तृणमूल मुखिया को तंजिया अंदाज में ‘हीरकरानी’ कहने पर ममता बनर्जी ने बरजोड़ा से पलटवार किया और कहा कि दिल्ली से आयी गाय, साथ में आया मोटा भाई, संग लाया इडी-सीबीआइ.

वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की पहल

तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने चुनावी सभा की शुरुआत बांकुड़ा के जाने-माने चित्रकार जामिनी रॉय की 140वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देकर की. उन्होंने कहा कि बांकुड़ा की बालूचरी साड़ी, डोकरा और टेराकोटा कला विश्वविख्यात है. स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए सरकारी कॉलेज और यूनिवर्सिटी की स्थापना की गयी है और इन उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की पहल की गयी है.

सातवें वेतन आयोग और रोजगार पर सवाल-जवाब

ममता बनर्जी ने अमित शाह के सातवें वेतन आयोग लागू करने के वादे पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह पहले ही बजट में लागू हो चुका है. उन्होंने केंद्र सरकार के रोजगार संबंधी दावों पर भी सवाल उठाए और रेलवे में रिक्त पदों का मुद्दा सामने रखा. उन्होंने कहा कि तृणमूल सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी में कमी आई है, जबकि केंद्र के समय में यह बढ़ी है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

स्थानीय समस्याओं के समाधान का भरोसा

ममता बनर्जी ने इंडस्ट्रियल एरिया में रोजगार सृजन, सिंडिकेट पर रोक और निवेश बढ़ाने की बात कही. उन्होंने ट्रैफिक जाम की समस्या दूर करने के लिए फ्लाइओवर निर्माण का आश्वासन दिया. साथ ही कहा कि राज्य में चल रही सामाजिक योजनाएं लगातार जारी रहेंगी और लोगों के हित में काम जारी रहेगा.

Also Read: बंगाल में पहचान की लड़ाई, भाजपा के ‘घुसपैठिये’ से ममता की ‘बंगाली अस्मिता’ का मुकाबला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >