डेबरा : अनियंत्रित वाहन पेड़ से टकराकर पलटा, तीन जख्मी

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के डेबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर आषाढ़ी इलाके में एक होटल के पास गुरुवार को भीषण सड़क दुर्घटना हुई

प्रतिनिधि, खड़गपुर पश्चिम मेदिनीपुर जिले के डेबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर आषाढ़ी इलाके में एक होटल के पास गुरुवार को भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक निजी चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 50 मीटर दूर जा गिरा और एक पेड़ से टकराकर पलट गया. हादसे में वाहन में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना के बाद वाहन में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. इसके बाद एनएच की बचाव टीम मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में सभी घायलों को डेबरा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भेजा गया. खबर लिखे जाने तक तीनों घायलों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. उधर, सूचना मिलते ही डेबरा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर इलाके में यातायात सामान्य कराया. पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

डंपर-कार की टक्कर, एक घायल

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के बेलदा–एगरा राज्य राजमार्ग पर साउड़ी बाजार के निकट तेज रफ्तार डंपर और मारुति कार की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति की पहचान कासिमुद्दिन शाह (34) के रूप में हुई है. वह पूर्व मेदिनीपुर जिले के खेजरी थाना अंतर्गत कुलता गांव का निवासी है और आयुर्वेदिक दवा के कारोबार से जुड़ा है. कारोबारी गतिविधियों के चलते वह बेलाड़ इलाके में किराये के मकान में रहता था. मिली जानकारी के अनुसार कासिमुद्दिन शाह मारुति कार से बेलदा की ओर आ रहा था. इसी दौरान एक डंपर ने उसकी कार को टक्कर मार दी, जिससे कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायल को तत्काल इलाज के लिए बेलदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ले जाया गया. हालत गंभीर होने पर उसे मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में स्थानांतरित किया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >