मलबे से दो और लोगों के अंग बरामद, मृतकों की संख्या हुई 27

आनंदपुर अग्निकांड के बाद इलाके में शोक का माहौल है. इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 27 हो गयी है.

कोलकाता. आनंदपुर अग्निकांड के बाद इलाके में शोक का माहौल है. इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 27 हो गयी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार रात से शुक्रवार शाम तक मलबे से दो और देहांश बरामद किये गये हैं. स्थानीय थाने में अब तक कुल 29 लोगों के लापता होने की लिखित शिकायतें उनके परिजनों की ओर से दर्ज करायी गयी हैं. हालांकि, समय बीतने के साथ लापता लोगों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगातार कम होती जा रही है. इधर, बुधवार आधी रात से घटनास्थल और उसके आसपास के इलाके में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 163 (पूर्व में आइपीसी की धारा 144) लागू कर दी है, जो आगामी 30 मार्च तक प्रभावी रहेगी. इसके तहत क्षेत्र में लोगों के एकत्र होने और आवाजाही पर कड़ी पाबंदियां लगा दी गयी हैं. दूसरी ओर, बरामद 27 शवों और देहांशों की सही पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने मैपिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है. प्रशासन के अनुसार, इसी प्रक्रिया के माध्यम से मृतकों की पहचान की जायेगी. और प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही शव परिजनों को सौंपे जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >