जमीन धोखाधड़ी मामले में दो और गिरफ्तार

झाड़ग्राम जिले के सांकराइल ब्लॉक के बाकड़ा इलाके में जमीन जालसाजी कांड में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया

खड़गपुर. झाड़ग्राम जिले के सांकराइल ब्लॉक के बाकड़ा इलाके में जमीन जालसाजी कांड में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिससे कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर सात हो गयी. गिरफ्तार किये गये आरोपियों में अनिल महतो (जुगीशोल गांव निवासी) और रुद्र नारायण महतो (बाकड़ा निवासी) शामिल हैं. शुरुआती जांच में पता चला कि जमीन माफिया गिरोह ने 125 परिवार की 400 एकड़ जमीन के दस्तावेज फर्जी तरीके से तैयार कर कब्जा कर लिया था. मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी. जांच के दौरान अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस का कहना है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, मामले में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जायेगा. इस कार्रवाई से इलाके के जमीन माफियाओं में खलबली मची हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >