हथियार व गोलियों के साथ दो बदमाश अरेस्ट

नदिया जिले के चाकदा थाने की पुलिस ने 12 घंटे के अंदर मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल लूटने वाले तीन अपराधियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया

बाइक व मोबाइल फोन लूटकांड में पुलिस को मिली सफलता

कल्याणी. नदिया जिले के चाकदा थाने की पुलिस ने 12 घंटे के अंदर मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल लूटने वाले तीन अपराधियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया. मंगलवार को डीएसपी मुख्यालय शेख शम्सुद्दीन ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि चाकदा थाना अंतर्गत दारपुर निवासी हृदय दास अपने दो दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से दुर्गापूजा देखने के बाद वापस लौट रहे थे. तभी चाकदा थाना क्षेत्र के हरियाती कल्वर्ट के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया. बदमाशों ने बंदूक निकाल कर उन्हें धमकाया और मोटरसाइकिल की चाबियां व मोबाइल छीन ली. फिर फायरिंग करते हुए फरार हो गये.

हृदय दास द्वारा चाकदा थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने तीन में से दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि अभी तक मोटरसाइकिल या मोबाइल बरामद नहीं हुआ है. आरोपियों के नाम सुदीप विश्वास और शुभदीप सरकार हैं. उनकी अनुमानित उम्र लगभग 25 वर्ष है. दोनों दारपुर के रहने वाले हैं. उनके पास से तीन हथियार और 13 गोलियां बरामद हुई हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >