चाकू से हमले के आरोप में दो गिरफ्तार

घटना की खबर पाकर राजाबागान थाने की पुलिस वहां पहुंची और हमले से जुड़े होने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

पोर्ट इलाके में स्थित राजाबागान इलाके की घटना कोलकाता. नवजात का नाम रखने को लेकर परिवार के कुछ सदस्य आपस में उलझ पड़े. घटना पोर्ट इलाके में स्थित राजाबागान थानाक्षेत्र की है. घटना की खबर पाकर राजाबागान थाने की पुलिस वहां पहुंची और हमले से जुड़े होने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये आरोपियों के नाम अकरम अली मोल्ला और सकीरूल मोल्ला हैं. पुलिस सूत्र बताते हैं कि जख्मी व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि एक बच्चे के नामकरण को लेकर हुए झगड़े में उसकी पिटाई की गयी. इस दौरान दो आरोपियों में एक ने उसके साथ मारपीट की, वहीं दूसरे ने गुस्से में आकर उसपर धारदार चाकू से हमला कर उसे जख्मी कर दिया. इस घटना के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों को मंगलवार को अलीपुर अदालत में पेश करने पर दोनों को 24 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >