आरजी कर मामले को लेकर तृणमूल की बाली में सभा

आरजी कर घटना के दोषी को फांसी देने की मांग पर बाली तृणमूल कांग्रेस और हावड़ा जिला तृणमूल कांग्रेस द्वारा रविवार को सभा का आयोजन किया गया.

हावड़ा. आरजी कर घटना के दोषी को फांसी देने की मांग पर बाली तृणमूल कांग्रेस और हावड़ा जिला तृणमूल कांग्रेस द्वारा रविवार को सभा का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम में हावड़ा के सांसद प्रसून बनर्जी के साथ हावड़ा जिला तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कैलाश मिश्रा उपस्थित रहे. सांसद बनर्जी ने कहा कि उक्त घटना को लेकर मुख्यमंत्री व्यथित हैं, हमारी मांग है कि सीबीआइ जल्द से जल्द जांच पूरी करे और आरोपी को फांसी दिलाये. कैलाश मिश्रा ने कहा कि जिस प्रकार हम आरजी कर हत्याकांड के दोषियों को सजा चाहते हैं, वैसे ही हम सीपीआइएम के हरमद हत्यारों को भी फांसी चाहते हैं, जिन्होंने 2004 में बाली सेवायतन में डॉ. सुशील पाल की हत्या कर दी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >