शिवपुर को-ऑपरेटिव बैंक के चुनाव में तृणमूल विजयी

शिवपुर को-ऑपरेटिव बैंक की मैनेजिंग कमेटी के चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत हासिल की.

हावड़ा. शिवपुर को-ऑपरेटिव बैंक की मैनेजिंग कमेटी के चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत हासिल की. यहां 60 सीटों पर चुनाव हुआ और सभी सीटों पर तृणमूल की जीत हुई. मंत्री अरूप राय ने बताया कि इस चुनाव में विपक्षी दलों ने नामांकन तक नहीं भरा था, जबकि ऑनलाइन भी नामांकन भरने की सुविधा थी. इससे साबित होता है कि तृणमूल के विकास के सामने विरोधी दलों की कुछ भी हैसियत नहीं है. मालूम रहे कि 18 और 19 नवंबर को नामांकन भरने की अंतिम तिथि थी. 22 नवंबर को स्क्रूटनी के समय देखा गया कि विपक्षी दलों ने एक भी सीट के लिए नामांकन नहीं भरा है. इस बारे में पूछे जाने पर भाजपा के हावड़ा सदर सचिव ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि इस राज्य के लोग जानते हैं कि बंगाल में लोकसभा, विधानसभा और पंचायत चुनाव किस तरीके से होते हैं और तृणमूल कैसे वोट लूटती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >